2009-06-01 10:39:06

चीन के छिंगताओ शहर में समुद्री तट को साफ करने की गतिविधि शुरू

इस साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान चीन, जापान और कोरिया गणराज्य 10 शहरों में समुद्री तटों को साफ करने की गतिविधि आयोजित करेंगे। 10 शहरों में से एक शहर होने के नाते चीन के छिंगताओ शहर ने 31 मई को समय से पहले यह गतिविधि शुरू कर दी है।

31 मई को गतिविधि में भाग लेने वालों ने छिंगताओ के समुद्री तट पर स्पैम साफ किया।

सूत्रों के अनुसार चीन, जापान और कोरिया गणराज्य गतिविधि में प्राप्त उपलब्धियां 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान कोरिया गणराज्य के इंछोन में प्रदर्शित की जाएंगी। (ललिता)