2009-05-31 17:40:26

भारतीय नौसेना की टुकड़ी बहुदेशीय नौसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिये अटलांटिक महासागर की ओर प्रस्थान

भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी 30 तारीख को अटलांटिक महासागर प्रस्थान कर फ़्रांस, ब्रिटन आदि देशों की नौसेनाओं के साथ एक संयुक्त युद्धाभ्यास की तैयारी कर रही है, ताकि विभिन्न वातावरण में भारतीय नौसेना की लड़ाई करने की क्षमता को बढ़ाया जा सके।

इन्डिया ट्रिब्यूने ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि भारतीय नौसेना की टुकड़ी ढाई महिने की समुद्र यात्रा करेगी और जून की 20 तारीख से 25 तारीख तक अटलांटिक महासागर में ब्रिटिश नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेगी , और जून की 30 तारीख से जुलाई की 4 तारीख तक फ़्रांसीसी नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करेगी। इस के अलावा भारतीय नौसेना की टुकड़ी पुर्तगाल, जर्मनी, रूस व भूमध्य सागर के कुछ देशों की नौसेनाओं के साथ भी लघु संयुक्त युद्धाभ्यास करेगी।

इन्दो एशियन न्यूज़ एजेंसी ने 30 तारीख को रिपोर्ट दी कि भारतीय नौसेना की टुकड़ी चार युद्धपोतों से गठित है, उन में दिल्ली नामक मिसाइल विध्वंसक पोत , बियास नामक मिसाइल रक्षक पोत, ब्रह्मपुत्र नामक मिसाइल रक्षक पोत और आदिया नामक ईंधन आपूर्ति पोत शामिल हैं। युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय टुकड़ी का मुख्य लक्ष्य वायु रक्षा, युद्ध पोत विरोध व पनडुब्बी विरोध मिशन होगा।(चंद्रिमा)