2009-05-22 17:51:42

2025 से 2030 तक चीनी अंतरिक्षयात्रियों के चंद्रमा पर उतरने का सबसे अच्छा समय होगा

चीनी छांग-अ परियोजना के चंद्रमा सर्वेक्षण उपग्रह के जनरल डिजाइनर, जनरल कमांडर ये फेच्येन ने 22 मई को शांगहाई में कहा कि चीनी वैज्ञानिकों का विचार है कि 2025 से 2030 तक चीनी अंतरिक्षयात्रियों के चंद्रमा पर उतरने का सबसे अच्छा समय होगा।

श्री ये फेच्येन ने कहा कि छांग अ सिलसिलेवार सर्वेक्षण मिशन के विकास से चीन की गहन अंतरिक्ष में सर्वेक्षण की क्षमता लगातार उन्नत हो रही है। हमारा विचार है कि 2025 से 2030 तक चीनी अंतरिक्षयात्रियों के चंद्रमा पर उतरने का सबसे अच्छा समय होगा। (ललिता)