2009-05-22 17:37:12

थाईवान में ए. एच. एक एन. एक फ्लू के रोगियों की संख्या 3 तक पहुंची

थाईवान के रोग रोकथाम संगठन ने 21 मई की रात को घोषणा की कि थाईवान में ए. एच. एक एन. एक फ्लू के एक और मामले का पता चला है। इस प्रकार थाईवान में इस प्रकार के फ्लू के 3 मामले हैं। वे सभी अमरीका से थाईवान पहुंचे हैं।

सूत्रों के अनुसार तीसरा रोगी एक 23 वर्षीय छात्रा है। वह अमरीका के सेन फ्रांसिस्को से थाईवान वापस लौटी है। 21 मई को तड़के थाईपेई के थाओय्वान हवाई अड्डे पहुंचने पर उन्हें बुखार आने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में ए. एच. एक एन. एक फ्लू की पुष्टि की गई। (ललिता)