2009-05-22 11:13:27

लिनची तिब्बत के पर्यटन उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बना

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल की जनवरी से अप्रैल तक लिनची प्रिफेक्चर ने कुल एक लाख तीस हजार देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है। कुल पर्यटन आय छह करोड़ दस लाख चीनी य्वान से ज्यादा पहुंची है। इसतरह वह तिब्बत के पर्यटन उद्योग में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र बन गया है।
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन ब्यूरो के उप प्रधान वांग सोंग पिंग ने कहा कि इस साल के आरंभ से तिब्बत के पर्यटन में पुनरूधार की प्रवृत्ति मज़बूत है। विशेषकर 5 अप्रैल को तिब्बत पर्यटन सेवा विदेशी पर्यटकों के लिए फिर से खोली गयी है, जिससे पर्यटन बाजार तेजी से बहाल हो रहा है। न केवल पर्यटकों की संख्या बल्कि पर्यटन आय नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची है।
आंकड़ों के अनुसार इस साल की जनवरी से अप्रैल तक पूरे तिब्बत ने तकरीबन दो लाख बीस हजार देशी-विदेशी पर्यटकों का सत्कार किया, जिस में इतिहास में सबसे अच्छे वर्ष 2007 की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल पर्यटन आय भी दस करोड़ चीनी य्वान तक पहुंची है। (मीनू)