2009-05-21 17:48:57

चीनी शिक्षा उप मंत्री ने सी.आर.आई. के चीनी सिखाने के कार्य का उच्च मूल्यांकन किया

चीनी शिक्षा उप मंत्री श्री हाउ पिन्ग ने 21 तारीख को चाइना रेडियो इन्टरनेशनल की यात्रा करते हुए कहा कि बहुभाषी श्रेष्ठता और व्यापक श्रोताओं की श्रेष्ठता को लेकर सी.आर.आई. चीनी सिखाने और चीनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, उन की आशा है कि चीनी शिक्षा मंत्रालय और सी.आर.आई. के बीच चीनी सिखाने पर सहयोग को बढ़ाया जाएगा।

श्री हाउ पिन्ग ने सी.आर.आई. के चीनी सिखाने के कार्य का उच्च मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि सी.आर.आई.के तत्वावधान वाला प्रसारण कन्फ्युशियस स्कूल वर्तमान वैबसाइट शिक्षा और आजीवन शिक्षा के रुझान से मेल खाता है, चीनी शिक्षा मंत्रालय ने सी.आर.आई. के साथ चीनी सिखाने के कार्य को बढ़ाने की आशा की।

सी.आर.आई. में चीनी सिखाने वाले रेडियो कार्यक्रम का 40 साल पुराना इतिहास है। इधर के सालों में सी.आर.आई.ने कन्फ्युशियस मुख्यालय के साथ सहयोग करके प्रसारण कन्फ्युशियस स्कूलों की स्थापना की है, 38 विदेशी भाषाओं में पाठ्यक्रम बनाये, वर्तमान में सी.आर.आई. 11 प्रसारण कन्फ्युशियस स्कूलों की स्थापना कर चुका है। (होवेइ)