2009-05-21 17:23:57

चीनी शिक्षा उप मंत्री ने सी.आर.आई. के चीनी सिखाने के कार्य का उच्च मूल्याकन किया

चीनी शिक्षा उप मंत्री श्री हाउ पिन्ग ने 21 तारीख को चायना रेडियो इन्टरनेशनल(सी.आर.आई.) की यात्रा करते हुए कहा कि बहुभाषी श्रेष्ठता और व्यापक श्रोताओं की श्रेष्ठता को लेकर सी.आर.आई. चीनी सिखाने और चीनी संस्कृति का फैलाव करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है, उन की आशा है कि चीनी शिक्षा मंत्रालय और सी.आर.आई. के बीच के चीनी सिखाने पर सहयोग को बढ़ाया जाएगा।

श्री हाउ पिन्ग ने सी.आर.आई. के चीनी सिखाने के कार्य का उच्च मूल्याकन किया। उन्होंने कहा कि सी.आर.आई.के तत्वावधान वाला प्रसारण कोन्फ्यूसिस स्कूल वैपसाइट और जीवन भर की शिक्षा के रुझान से मेल खाता है, चीनी शिक्षा मंत्रालय ने सी.आर.आई. के साथ चीनी सिखाने के कार्य को बढ़ाने की आशा की।

सी.आर.आई. के चीनी सिखाने के कार्यक्रम का 40 साल वाला इतिहास है। इधर सालों में सी.आर.आई.ने कोन्फ्यूसिस मुख्यालय के साथ सहोयग करके सारण कोन्फ्यूसिस स्कूलों की स्थापना की है, 38-भाषा वाली शिक्षा सामग्रियों को बनाया है, वर्तमान में सी.आर.आई. ने 11 प्रसारण कोन्फ्यूसिस स्कूलों की स्थापना की है।(होवेइ)