2009-05-21 17:10:25

पेइचिंग में ए. एच. एक एन. एक फ्लू के दूसरे मामले का पता चला

20 मई को पेइचिंग स्वास्थ्य ब्यूरो ने चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशानुसार घोषणा की कि पेइचिंग में ए. एच. एक एन. एक फ्लू के एक और मामले का पता चला है। यह पेइचिंग में दूसरा और चीन की मुख्य भूमि में पांचवां मामला है।

यह रोगी एक 21 वर्षीय चीनी मूल का कनाडा के टोरंटो में एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहा विद्यार्थी है। वह 16 मई को ए. सी. 031 विमान से पेइचिंग पहुंचा। पेइचिंग में उस ने अधिकांश समय घर पर आराम किया। 19 मई को उसे बुखार आया। 20 मई को विशेषज्ञों ने उस की ए. एच. एक एन. एक फ्लू के विषाणु से ग्रस्त होने की पुष्टी की।

अब इस रोगी की स्थिति अच्छी है। उस के साथ संपर्क में आने वाले दो व्यक्तियों का स्वास्थ्य भी अच्छा है।

इससे पहले चीन की मुख्य भूमि के स्छ्वान, शानतोंग, पेइचिंग और क्वांगचो में अलग-अलग तौर पर ए. एच. एक एन. एक फ्लू के एक एक मामले का पता चला, जिनमें अब 2 रोगियों ने अस्पताल छोड़ दिया है और अन्य 2 रोगियों की स्थिति अच्छी है। (ललिता)