2009-05-21 16:08:38

21 मई के 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में ए.एच.एक एन.एक फ्लू के पांच मामले पाए गए हैं

चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने 21 तारीख को कहा कि 21 तारीख के 12 बजे तक चीन की मुख्य भूमि में ए.एच.एक एन.एक फ्लू के पांच  मामले पाए गए हैं।
   चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में पेइचिंग और क्वांगतुंङ में पाए गए रोगियों की स्थिति स्थिर है और उन का उपचार किया जा रहा है। क्वांगतुंङ में ए.एच.एक एन.एक ग्रस्त रोगियों से घनिष्ठ संपर्क रखने वालों की संख्या 93 है, वर्तमान में 86 व्यक्तियों का चिकित्सा अवलोकन किया जा रहा है।
   चीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में और 119 फ्लू प्रयोगशालाओं की स्थापना करने का निर्णय किया है। साथ ही और 167 अस्पताल फ्लू का निरीक्षण करेंगे।
   डब्लू.एच.ओ.के अनुसार, पेइचिंग समयानुसार 20 मई के 20 बजे तक विश्व में 41 देशों में ए.एच.एक एन.एक फ्लू के 10243 मामले पाए गए हैं जिन में 80 व्यक्तियों की मौत हुई है। (होवेइ)