चीनी प्रधान मंत्री वन च्यापाओ 21 तारीख की सुबह को चेक की यात्रा संतोषजनक रूप से समाप्त करने के बाद विशेष विमान से पेइचिंग वापस लौट आए।
श्री वन च्यापाओ 11वीं चीनी-यूरोपीय शिखर वार्ता के लिये विशेष तौर पर चेक की राजधानी प्राग गये थे। इस वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने चीन-यूरोप संबंध और अन्य समान दिलचस्पी वाले महत्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्षों ने सिलसिलेवार सहयोग दस्तावेज भी संपन्न किये।
चेक की यात्रा के दौरान, श्री वन च्यापाओ ने चेक के राष्ट्रपति क्लाउस और चेक की संक्रमण सरकार के प्रधान मंत्री फ़िचेर से मुलाकात की ।(देव)