2009-05-18 09:26:25

भारतीय कांग्रेस पार्टी को लोक सभा में जीत मिली

भारतीय चुनाव आयोग ने 17 मई को लोक सभा के चुनाव का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किया। भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संयुक्त प्रगति गठबंधन ने 261 सीटें प्राप्त कीं और मंत्रि मंडल के गठन का अधिकार हासिल किया।
भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि वर्तमान तक चुनाव में कुल 543 सीटों में से 541 सीटों की पुष्टि हो चुकी है।
चुनाव के परिणाम से जाहिर है कि भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संयुक्त प्रगति गठबंधन ने 261 सीटें प्राप्त कीं, जिन में से कांग्रेस को 205 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन  ने 159 सीटें प्राप्त कीं, जिन में मुख्य पार्टी भा जी पा को 116 सीटें मिली हैं। (रूपा)
 
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040