2009-05-17 16:29:59

भारतीय कांग्रेस पार्टी ने लोक सभा के चुनाव में विजय पायी

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 16 तारीख को जारी प्रारंभिक आंकड़ों से जाहिर है कि भारतीय कांग्रेस पार्टी ने लोक सभा के चुनाव में विजय पायी।

स्थानीय मीडिया ने चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगति गठबंधन को लगभग 260 सीटें हासिल हुईं। विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र गठबंधन को 160 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्कसवादी) आदि अन्य राजनीतिक दलों से गठित तीसरे मोर्चे को 66 सीटें मिलीं और अन्य शेष राजनीतिक दलों को 23 सीटें मिलीं।

जब चुनाव आयोग औपचारिक रुप से चुनाव का परिणाम घोषित करेगा, तब कांग्रेस पार्टी नयी सरकार का गठन करना शुरु करेगी। श्री मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री के पद पर बने रहेंगे।(श्याओयांग)