2009-05-11 17:41:12

पाक सुरक्षा टुकड़ी ने 700 सशस्त्र तत्वों को मार गिराया

पाक गृह मंत्री मलिक ने 11 मई को कहा कि पाक सुरक्षा टुकड़ी ने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई सैन्य कार्यवाही में कुल 700 सशस्त्र तत्वों को मार गिराया।

मलिक ने उसी दिन कहा कि सुरक्षा टुकड़ी की सैन्य कार्यवाही तब तक जारी रहेगी जब तक सभी सशस्त्र तत्वों को मार नहीं दिया जाता। उन्होंने पुष्टि की कि सुरक्षा टुकड़ी के 20 सदस्य सैन्य कार्यवाही में मारे गये हैं और अन्य 20 घायल हुए हैं।

मलिक ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई सैन्य कार्यवाही से 2 लाख 96 हजार लोग बेघर हुए हैं। अनुमान है कि 4 लाख लोग अपने घरों को चले जाएंगे। पाक सरकार का प्रथम मिशन उन शरणार्थियों को स्थानांतरित करना है।(रूपा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040