2009-05-11 11:10:06

दक्षिण-पूर्वी बंगलादेश में हुई जहाज डूबने की घटना में कम से कम 5 लोगों की मृत्यु

दक्षिण-पूर्वी बंगलादेश के छांडपुर क्षेत्र में 10 मई को तीसरे पहर जहाज डूबने की घटना हुई, जिससे कम से कम 5 लोगों की मृत्यु हुई और अन्य बहुत से लोग लापता हुए हैं।

बंगलादेश की पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार 10 मई को दोपहर बाद तीन बजे 50 यात्रियों से लदा एक जहाज मेग्ना नदी में डूब गया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने 5 मृतकों की लाशें निकाली हैं। अन्य यात्री लापता हैं। राहत काम अभी चल रहा है। (ललिता)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040