2009-05-05 19:42:46

चीन ने श्रीलंका को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता दी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा छाओ श्यू ने 5 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवादादाता सम्मेलन में कहा कि चीन सरकार ने श्रीलंका को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता दी,इस राशि का उत्तरी भाग में बेघर आम जनता को मदद देने में प्रयोग किया जाएगा।

मा छाओ श्यू ने कहा कि श्रीलंका के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के रुप में चीन हमेशा श्रीलंका की स्थिति पर ध्यान देता है। समाज की स्थिरता व आर्थिक विकास को बनाए रखना, राष्ट्रीय सुलह साकार करना श्रीलंका में विभिन्न जातियों की जनता के समान हितों से मेल खाता है, और यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अभिलाषा भी है। चीन की आशा है कि श्रीलंका यथाशीघ्र शांति,स्थिरता व विकास साकार कर सकेगा।(होवेइ)