2009-05-05 19:36:55

विशेषज्ञों और थाईवान के व्यापारियों के विचार में अब द्वितटीय विकास नीति बनाने का अच्छा मौका है

चीनी राज्य परिषद के प्रधानमंत्री श्री वन चा पाओ ने हाल में चीनी राज्य परिषद के नियमित सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में फू च्येन प्रान्त में पश्चिमी तटीय आर्थिक क्षेत्र का निर्माण करने का समर्थन देने की सलाह पारित की गयी। विशेषज्ञों और थाईवान के व्यापारियों ने कहा कि अब इस सलाह को पारित किए जाने का सब से अच्छा मौका है। भविष्य में द्वितटीय वित्त, पर्यटन, उद्योग सहयोग और सांस्कृतिक आदान प्रदान और विकास होगा।

छिंग ह्वा विश्वविद्यालय के थाईवान अनुसंधान प्रतिष्ठान के उप प्रधान वू योंग पिंग ने कहा कि थाईवान के साथ व्यापार सहयोग करने के लिए पश्चिमी तटीय आर्थिक क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है। चीन की मुख्य भूमि और थाईवान के बीच यातायात का विकास होने के बाद फू च्येन प्रान्त में उद्योग, पर्यटन, तेल रसायन आदि क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। यह थाईवान के लिए भी विकास का एक अच्छा मौका है।

चीनी थाईवान देशबंधु पूंजीनिवेश कारोबार संघ के उपाध्यक्ष हे शी हौ ने कहा कि अब चीन की मुख्य भूमि और थाईवान का संबंध घनिष्ठ है। दोनों पक्षों में विकास के लिए सहयोग की बड़ी निहित शक्ति है। (पवन)