2009-05-05 14:36:38

237 देशों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने वर्ष 2010 के शांघाई विश्व मेला में भाग लेने की पुष्टि की

चार तारीख को शांघाई विश्व मेले की सरकारी वेबसाइट से मिली खबर के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क बांस व रतन संगठन ने हाल ही में औपचारिक रूप से शांघाई विश्व मेले में भाग लेने की पुष्टि की। अभी तक कुल 237 देशों व अंतर्रष्ट्रीय संगठनों ने शांघाई विश्व मेले में भाग लेने की पुष्टि की है।

अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क बांस व रतन संगठन सरकारों के बीच एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, वह भी चीन द्वारा स्थापित किया गया पहला संगठन है, जिस का मुख्यालय चीन में स्थित है। वर्ष 2010 के शांघाई विश्व मेले के दौरान अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क बांस व रतन संगठन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के संयुक्त भवन में प्रवेश करेगा, और विश्व को इस संगठन व चीन सरकार द्वारा एक साथ चीन यहां तक कि विश्व बांस व रतन कार्य के विकास को मजबूत करने, गरीबी को दूर करने, अर्थतंत्र का विकास करने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने में प्राप्त सफल अनुभव को प्रदर्शित करेगा।

शांघाई विश्व मेला वर्ष 2010 के 1 मई को चीन के शांघाई शहर में उदघाटित होगा। इस का मुद्दा है शहर, जीवन को ज्यादा सुन्दर बनेगा। अब विश्व मेले के विभिन्न कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।(चंद्रिमा)