2009-05-05 11:39:42

ली ख छांग ने विज्ञान से खुले तौर पर ए.एच.एक एन.एक फ्लू की रोकथाम करने पर जोर दिया

चार तारीख को चीनी उप प्रधान मंत्री ली ख छांग ने स्वास्थ्य मंत्रालय में ए.एच.एक एन.एक फ्लू की रोकथाम व्यवस्था की एक विशेषज्ञ बैठक आयोजित की। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से  ए.एच.एक एन.एक फ्लू की रोकथाम करने पर जोर दिया।

ली ख छांग ने कहा कि यह महामारी अब मुख्य तौर पर विदेशों में फैल रही है। इसलिये वर्तमान में प्रमुख कार्य  बखूबी अंजाम देना जरूरी है कि   चीन में प्रवेश करने वाले यात्रियों व सामानों की निगरानी की जाये   , तकनीकी तैयारी व सामान भंडार को मजबूत किया जाये ,विशेष अस्पतालों का प्रबंध किया जाये , और अच्छी तरह से ए.एच.एक एन.एक फ्लू की रोकथाम के लिये विभिन्न आपात तैयारी कार्य किया जाये । ली ख छांग ने इस बात पर जोर दिया कि फ्लू की रोकथाम के दौरान विज्ञान व अनुसंधान पर बल देना, जल्द ही जांच-पड़ताल के नये तरीके को लोकप्रिय बनाना, तेजी से इंजेक्शन का अनुसंधान करना, अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन व संबंधित देशों के साथ सहयोग मजबूत करना, और लगातार फ्लू की रोकथाम में अपनी क्षमता को उन्नत करना चाहिए।(चंद्रिमा)