2009-04-30 14:35:05

चीन ने सूचना प्रकाशन व्यवस्था का सुधार बढ़ाया है

हाल में चीनी सूचना प्रकाशन महाब्यूरो ने सूचना प्रकाशन व्यवस्था के सुधार बढ़ाने के बारे में निर्देशन राय जारी की, जो चीनी सूचना प्रकाशन उद्योग के सुधार के लिये रोड मैप व समयसूचि बनाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस से चीनी सूचना प्रकाशन उद्योग को बाजारीकरण की गति तेज होगी।

अन्य उद्योगों की तुलना में चीनी सूचना प्रकाशन उद्योग खुला नहीं है। पिछले लम्बे समय में सभी पुस्तकों का प्रकाशन राष्ट्रीय प्रकाशन संस्थाओ द्वारा किया गया था। इस के साथ साथ चीनी खुलेपन व सुधार की गति तेज होने के चलते चीनी प्रकाशन उद्योग के छोटे पैमाने व कमजोर प्रतिस्पर्द्धा आदि सवाल पैदा हुए हैं। यह स्थिति बदलने के लिये चीन ने 6 सालों से पहले सूचना प्रकाशन व्यवस्था का सुधार किया। 21 सूचना प्रकाशन संस्थाओं को पायलट इकाइयों को निश्चित किया गया। चीनी विज्ञान प्रकाशन समूह इन में से एक है। विशेष प्रकाशन संस्था के नेता के रूप में चीनी विज्ञान प्रकाशन समूह ने 2005 में सुधार किया और पेइचिंग में प्रथम पंजीकृत प्रकाशन कंपनी बनाया है। सुधार के कुछ वर्षों में कंपनी की बहुविष्यक प्रतिस्पर्द्धा स्पष्ट रूप से बढ गयी है और सालाना उत्पादन की वृद्धि भी हुई। चीनी विज्ञान प्रकाशन समूह के सी ई ओ वांग जी श्यांग ने संवाददाता को सुधार से आये परिवर्तन बताया

हम ने कुछ सालों के व्यापार के जरिये सांस्कृतिक व्यवस्था का सुधार पूरा किया है। सुधार के बाद हमारे व्यापार अवधारणा बदला है, हमारे विकास, व्यापार व अंतर्राष्ट्रीय बाजार का विस्तार सब बढ़ गया है। सुधार से हमारे आगामी विकास के लिये एक अच्छा आधार बना है।

कई सालों से 21 पायलट इकाइयों ने चौतरफा रूप से सुधार पूरा किया है। इस के साथ पूरे उद्योग में सुधार हो रहा है। वर्तमान में चीन ने 25 प्रकाशन समूह कंपनियों का संगठन किया है और चीन-विदेश संयुक्त पूंजी वाले या विदेशी पुंजी वाले पुस्तक व अखबार प्रकाशन उद्यमों की संख्या 2500 तक पहुंची है।

हाल में चीनी सूचना प्रकाशन महाब्यूरो द्वारा जारी सूचना प्रकाशन व्यवस्था के सुधार बढ़ाने के बारे में निर्देशन राय में यह स्पष्ट किया गया है कि आगामी दो सालों के भीतर सभी स्थानों, विश्वविद्यालयों व केंद्रीय विभिन्न विभागों के अधीन प्रकाशन ऐजेंसियों को सांस्कृतिक व्यवस्था के सुधार लागू करना चाहिये। चीनी सूचना प्रकाशन महाब्यूरो के उपमहानिर्देशक जांग ज्यान क्वा ने सुधार के महत्व की परिचय किया

हमारे सुधार की कंजी अधुनिक कंपनी व्यवस्था की स्थापना करना है और उद्यमों को स्वायत्तता अधिकार दिया जाएगा ताकि उन की प्रतिस्पर्द्धा बढ़ सके।

चीनी जन विश्वविद्यालय प्रकाशन ऐजेंसी प्रसिद्ध विश्वविद्यालय प्रकाशन ऐजेंसियों में से एक है। उस के संपादक जुन वेइ ह्वा ने संवाददाता के साथ साक्षात्कार में बताया कि सुधार के जरिये विश्वविद्यालय प्रकाशन ऐजेंसी की सृजन शक्ति बढ़ सकता है। उन्होंने कहा

जब तक सुधार लागू किया जाएगा तब तक प्रकाशन ऐजेंसियों को सच उद्यमों को बदलाया जाएगा। चीनी जन विश्वविद्यालय का व्यापार अच्छा हो गया है, लेकिन सुधार के लिये उन की जीवित शक्ति बढ़ हो सकेगा। मुझे लगता है कि यह विश्वविद्यालय प्रकाशन ऐजेंसी के सुधार का प्रत्यक्ष अर्थ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सुधार की एक बड़ी सफलता है कि गैरसार्वजनिक मिल्कियत वाले प्रकाशन कार्य दल को नवीनतम सांस्कृतिक उत्पादकता माना जाता है और उन के विकास का समर्थन दिया जाता है। नयी निर्देशक राय में यह स्पष्ट किया गया है कि गैरसार्वजनिक मिल्कियत वाले प्रकाशन कार्य दल के विकास के लिये मंच प्रदान किया जाएगा।(रूपा)