भारत के तमिलनाडू के मुख्य मंत्री, प्रदेश की सत्तारूढ पार्टी डी एम की के नेता करूणानिधी ने 27 तारीख को श्रीलंका की बिगड़ती स्थिति के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए चेन्नाई में कुछ घंटों की भूख हड़ताल की । उन्हों ने श्रीलंका सरकार से तुरंत युद्ध विराम करने की भी मांग की।
85 वर्षीय करूणानिधी ने भूख हड़ताल के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह श्रीलंका सरकार द्वारा लिट्टे के खिलाफ चलायी गयी सैनिक कार्यवाही का विरोध करते हैं और इस का भी विरोध करते हैं कि भारत सरकार ने अब तक श्रीलंका के आंतरिक मामले में दखल नहीं करने की नीति अपनायी है ।
भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उसी दिन कुछ समय पहले करूणानिधी को तेलीफोन करके उस से तुरंत भूख हड़ताल बन्द करने की आशा की और कहा कि भारत सरकार श्रीलंका सरकार को लिट्टे के खिलाफ सैनिक कार्यवाही बन्द करने के लिए समझाने का प्रबल कदम उठाएगी।
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |