2009-04-24 17:46:05

श्री वन चा पाओ ने चीनी लोगों से पुस्तक पढ़ने की अच्छी आदत डालने की अपील की

23 अप्रैल को विश्व पुस्तक व कॉपीराइट दिवस है। चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने पेइचिंग स्थित शांगवू प्रकाशन ग्रह और राष्ट्रीय पुस्तकालय जाकर संपादकों व पढ़नेवालों के साथ बातचीत की और चीनी लोगों से पुस्तक पढ़ने की अच्छी आदत डालने की अपील की।

शांगवू प्रकाशन ग्रह के संपादकों के साथ बातचीत करते समय श्री वन चा पाओ ने कहा कि चीन के प्रकाशन ग्रह न सिर्फ चीनी सभ्यता के निर्माण में, बल्कि विश्व सभ्यता का प्रसार करने में भी भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय पुस्तकालय में श्री वन चा पाओ ने पढ़नेवालों से कहा कि अब दुनिया अभूतपूर्व पैमाने पर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। वित्तीय संकट को परास्त करने के लिए ज्ञान व तकनीक की ज़रूरत है। पुस्तक दुनिया को नहीं बदल सकती, लेकिन पुस्तक पढ़ कर लोगों के विचार बदल सकते हैं और लोगों में दुनिया को बदलने की क्षमता है। (ललिता)