2009-04-20 17:38:44

बम्बई नामक मिसाइल विनाशक जहाज का परिचय

नम्बर डी. 62 बम्बई नामक मिसाइल विनाशक जहाज पूर्व सोवियत संघ की मदद से भारत द्वारा डिजाईन और निर्मित किया गया है। ये सिलसिलेवार मिसाइल विनाशक जहाजों का प्रथम जहाज नम्बर डी. 60 जहाज का निर्माण 1987 के नवंबर में शुरू हुआ। 1991 के फरवरी में इस जहाज ने पानी में प्रवेश किया और 15 नवंबर 1997 को इस की सेवा शुरू हुई। दूसरा जहाज नम्बर डी. 61 मेसोर नामक जहाज की सेवा 2 जून 1999 को शुरू हुई और तीसरे जहाज नम्बर डी. 62 बम्बई नामक जहाज ने 22 जनवरी 2001 को अपनी सेवा शुरू की। बम्बई नामक जहाज की कुल लम्बाई 163 मीटर है और चौड़ाई 17 मीटर। वह पानी में 6.5 मीटर जा सकता है। उस की सबसे अधिक गति प्रति घंटा 32 समुद्री मील है और निरंतर 5000 समुद्री मील चल सकता है। जहाज में 360 कर्मचारी हैं, जिनमें 40 सैनिक अफसर हैं। जहाज में लगाए गए यंत्र आधुनिक हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040