2009-04-10 19:09:46

बंगलादेश के न्याय मंत्री चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करना चाहते हैं

बंगलादेश के न्याय मंत्री श्री शफीक अहमद ने 9 तारीख को आशा जताई कि वे चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को गहरा करने और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने को तैयार हैं।

श्री अहमद ने ढाका में यात्रा पर आये चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते समय कहा कि चीन के तेज़ विकास ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। चीन व बंगलादेश के संबंधों का लम्बा इतिहास है। वर्ष 1971 में बंगलादेश की स्वतंत्रता के बाद दोनों देशों के संबंधों का तेज़ विकास हुआ है। उन्होंने और ज्यादा चीनी कारोबारों के बंगलादेश में पूंजी निवेश करने और बंगलादेश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने का स्वागत किया।

चीनी जन वैदेशिक मैत्री संघ के उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल के नेता फड़ं च्वो खू ने मुलाकात में कहा कि चीन व बंगलादेश की जनता के बीच मैत्री दोनों देशों के संबंधों के विकास का आधार है। उन्होंने बंगलादेश सरकार का हमेशा एक चीन की नीति पर कायम रहने के प्रति आभार प्रकट किया, साथ ही उन्होंने तिब्बत व थाईवान आदि समस्याओं पर चीन का समर्थन करने के लिए बंगलादेश सरकार की प्रशंसा भी की। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040