2009-04-09 18:21:38

चीनी प्रधान मंत्री बोओ मंच के 2009 वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री चांग यु ने 9 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ 17 से 19 तारीख तक दक्षिण चीन के हेनान प्रांत के बोओ में होने वाले बोओ एशिया मंच के 2009 वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे और अहम भाषण देंगे।

सुश्री चांग यु ने कहा कि कुछ देशों के नेतागण भी निमंत्रण पर मंच में भाग लेंगे, जिन में पाक राष्ट्रपति जरदारी, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नाजारबायव, टोगो के राष्ट्रपति फोरे, मंगोल के प्रधान मंत्री, म्यांमार के प्रधान मंत्री, वियतनाम के प्रधान मंत्री, फिलैंड के प्रधान मंत्री, अल्बानिया के प्रधान मंत्री, न्यूजलैंड के प्रधान मंत्री समेत 11 वर्तमान विदेशी नेता शामिल हैं, इस के अलावा पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जोर्ज डब्यु बुश और पूर्व जापानी प्रधान मंत्री फासुओ फुकुडा दंपति भी आएंगे।

मौजूदा वार्षिक सम्मेलन का मुख्य विषय आर्थिक मंदी और एशिया , चुनौति व अपेक्षा है।