2009-04-09 17:20:58

चीन प्रेस प्रकाशन व्यवस्था सुधार को बढ़ावा देगा

चीनी प्रेस प्रकाशन जनरल कार्यालय ने हाल में दस्तावेज जारी कर स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रेस प्रकाशन व्यवस्था का सुधार प्रबल रूप से बढ़ाया जाएगा। चीनी प्रेस प्रकाशन कार्यालय के उप प्रधान चांग च्यानक्वो ने साक्षात्कार में कहा कि प्रेस प्रकाशन व्यवस्था के सुधार की कुंजीभूत कड़ी कारोबारी स्वरूपी प्रेस प्रकाशन संस्थाओं में आधुनिक उद्योग प्रणाली कायम करना और उन्हें पूर्ण स्वाधिकार देना और उन की स्पर्धा शक्ति उन्नत करना है।

चीन में 2003 से प्रेस प्रकाशन व्यवस्था का प्रायोगात्मक सुधार शुरू हुआ, जिस में 21 प्रेस प्रकाशन संस्थाएं शामिल हैं। पिछले कुछ सालों के प्रयासों से अब उन के व्यवस्था सुधार का काम पूरा हो गया। अब पूरे प्रेस प्रकाशन उद्योग में सुधार का काम शुरू हो गया है। सुधार के मुख्य विषयों के बारे में चीनी प्रेस प्रकाशन कार्यालय के उप प्रधान चांग च्यानक्वो ने कहाः

हमारे सुधार की मुख्य कड़ी कारोबारी स्वरूप वाली प्रेस प्रकाशन संस्थाओं का व्यवस्था रूपांतरण, आधुनिक उद्योग प्रणाली की स्थापना है, जिस का उद्देश्य इन संस्थाओं को बाजार का मुख्य भाग बनाना है और उन्हें पूर्ण स्वाधिकार सौंप देना है। ताकि उन की प्रतिस्पर्धा शक्ति बढ़ायी जाए।

अब तक चीन ने कुल 25 प्रकाशन समूह गठित किए हैं और 260 से अधिक पुस्तक प्रकाशन गृह तथा हजार किस्मों के व्यवसायिक पत्र- पत्रिकाएं बाजार के मुख्य अंग बन गए हैं। चीन के 30 प्रांत स्तरीय शिन्ह्वा पुस्तक दुकान समूहों का व्यवस्था रूपांतर पूरा हो गया । निजी प्रकाशन व वितरण नेट एक लाख तक पहुंचे। चीन व विदेशी संयुक्त पूंजी , सहयोग या विदेशी पूंजी पर स्थापित पत्र पत्रिका व पुस्तक प्रकाशन उद्यमों व छापाखानों की संख्या 2500 से अधिक है। शेयर बाजार में प्रविष्ट बुक प्रकाशन व वितरण और पत्र-पत्रिका कंपनियों की संख्या 11 हुई, जिन की कुल पूंजी 24 अरब य्वान तक पहुंची। इस व्यवस्था सुधार के जरिए प्रेस प्रकाशन क्षेत्र में व्यवस्था प्रबंधन प्रणाली, संचालन पद्धति और नीतिगत गारंटी की खोज के लिए अनुभव अर्जित हुए और व्यवस्था के संपूर्ण सुधार के लिए अच्छी नींव डाली गयीं।

वर्तमान में चीनी प्रेस प्रकाशन कार्यालय द्वारा जारी प्रेस प्रकाशन व्यवस्था सुधार के बारे में निर्देशक दस्तावेज के मुताबिक इस व अगले साल में सभी स्थानों, उच्च शिक्षालयों और केन्द्र की विभिन्न संस्थाओं के व्यवसायिक पुस्तक, ओडियो विडियो व ई-प्रकाशन सामग्री निकालने वाले प्रकाशन गृहों का व्यवस्था रूपांतर पूरा किया जाएगा। व्यवस्था रूपांतर का काम पूरा किए प्रकासन गृहों को कंपनी कानून की मांग के अनुसार संपत्ति व्यवस्था सुधार को तेज करना चाहिए और आधुनिक उद्योग व्यवस्था कायम की जानी चाहिए, ताकि वे जल्द ही सचे माइने में बाजार का मुख्य अंग बन जाएं।

चीनी जन विश्वविद्यालय का प्रकाशन गृह प्रकाशन क्षेत्र में एक मशहूर उच्च शिक्षालय का प्रकाशन गृह है, उस के प्रधान संपादक चो वीह्वा ने साक्षात्कार में कहा कि समय निश्चित किए जाने से यह जाहिर है कि इस क्षेत्र का व्यवस्था रूपांतर काफी फौरी है। उन्हों ने कहाः

मौजूदा दस्तावेज में व्यवस्था रूपांतर के लिए ठोस समयसूची तय की गयी है। इस से जाहिर है कि सांस्कृतिक व्यवस्था का सुधार बहुत फौरी जरूरी है। चीन में उच्च शिक्षालय के प्रकाशन गृह शुरू से ही बाजार उन्मुखी है, उस का बाजार स्तर ऊंचा है और पैमाना विशाल है। चीनी उच्च शिक्षालयों के प्रकाशन गृहों में व्यवस्था रूपांतर से और बड़ी जीवन शक्ति उभरेगी। वे और सक्रिय रूप से बाजार में अपना विकास बढा देंगे।

प्रेस प्रकाशन व्यवस्था रूपांतर योजना के अनुसार चीन बड़े प्रकाशन मीडिया समूह की स्थापना, सामाजिक पूंजी ,खासकर राजकीय कारोबारों के प्रकाशन मीडिया उद्योग में भाग लेने तथा परिपक्व प्रकाशन मीडिया कारोबारों व क्षेत्रीय प्रकाशन कारोबारों के शेयर बाजार में प्रवेश का समर्थन करेगा, ताकि अनेक शक्तिशाली, प्रभावकारी और बड़ी स्पर्धा शक्ति युक्त पेशेवर प्रकाशन मीडिया समूह कायम किए जाए। श्री चांग च्यानक्वो ने कहाः

सहयोग व पुनःगठन के जरिए 6 और 7 ऐसे प्रकाशन समूह कायम किए जाएंगे, जिस की पूंजी और बिक्री रकम दस अरब य्वान से अधिक हो, देश में अव्वल दर्जे के हो और विदेशों में मशहूर हो। हम विदेशों में पत्र-पत्रिका प्रकाशन उद्योग, प्रकाशन गृह तथा छापाखाना खोलने को समर्थन देते हैं ।

चीनी प्रेस प्रकाशन कार्यालय से प्राप्त खबर के अनुसार चीन देश की आंतरिक पूंजी का पूर्ण इस्तेमाल करने के साथ साथ सुरक्षित व कारगर प्रेस प्रकाशन उद्योग के लिए पूंजी उगाह का रास्ता ढूंढेगा और सामाजिक पूंजी और विदेशी पूंजी जुटाएगा और सरकारी मदद से श्रेष्ठ रचनाओं के अनुवाद व प्रकाशन को प्रोत्साहन देगा।