2009-03-17 17:59:09

चीनी मत्स्य प्रशासन जहाज का दक्षिण चीन सागर में जाना नियमित मछुआगिरी प्रशासनिक प्रबंध का मिशन है

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 17 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी मत्स्य प्रशासन जहाज के दक्षिण सागर में जाने का मिशन नियमित मछुआगिरी प्रशासनिक प्रबंध का काम करना है।

चीन का सब से बड़ा मत्स्य प्रशासन जहाज ---चीनी य्यु जङ नम्बर 311 17 तारीख को शीशा द्वीप समूह के योंगशींग द्वीप पहुंचा और उस ने चीन के विशेष आर्थिक जल क्षेत्र में जहाजरानी का निरीक्षण व प्रबंध संभाला। वह शीशा , नानशा व जुंगशा द्वीप समूह में मछुआ जहाज की रक्षा करेगा , पैबु खाड़ी की संयुक्त निगरानी करेगा और मछुआगिरी की आकस्मिक घटना के समय बचाव व राहत कार्य करेगा।

श्री छिन कांग ने जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों तथा उन के आसपास के द्वीपों पर चीन की प्रभुसत्ता है। चीन सरकार हमेशा ही दक्षिण चीन सागर के मछुआगिरी उत्पादन प्रबंध को महत्व देती आई है। चीनी मत्स्य प्रशासन जहाज अपना प्रशासनिक मिशन निभाने के लिए वहां गया है। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040