2009-03-12 10:13:29

तिब्बती संस्कृति में समृद्धि छा रही है

चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की स्थायी कमेटी के सदस्य, मशहूर तिब्बती संगीतकार मेनांग दोर्चे का मानना है कि अब तिब्बत की संस्कृति बहुत समृद्ध है और तिब्बती कलाकारों की शक्ति बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा कि तिब्बत में परम्परागत संस्कृति का संरक्षण बहुत अच्छा है। हम ने परम्परागत संस्कृति का संरक्षण करने के साथ-साथ अनेक नयी रचनाएं भी बनायी हैं। आज तिब्बत में संस्कृति बहुत समृद्ध नजर दिखायी देती है। इतना ही नहीं, 90 प्रतिशत से ज्यादा रचनाएं तिब्बतियों द्वारा रची गयी हैं।

मेनांग दोर्चे तिब्बत स्वायत प्रदेश की संस्कृति संघ के उपाध्यक्ष हैं और तिब्बती नृत्य गान मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने च्वो मा और यांग च्वो योंग नदी आदि श्रेष्ठ गीतों की रचना की है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040