2009-03-11 10:46:11

छिंगहाई प्रांत त्रिनदियों के उद्गम स्थल पर राष्ट्रीय पारिस्थितिकी सर्वेक्षण प्रशिक्षण क्षेत्र की स्थापना करेगा

छिंगहाई प्रांत के गर्वनर सुंग श्यो यैन ने 10 तारीख को 11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के दूसरे सम्मेलन के छिंगहाई प्रांत के पूर्णाधिवेशन में यह जानकारी दी कि छिंगहाई प्रांत त्रिनदियों के उद्गम स्थल पर राष्ट्रीय पारिस्थितिकी सर्वेक्षण प्रशिक्षण क्षेत्र की स्थापना का प्रस्ताव बना रहा है और पारिस्थितिकी पर्यावरण के जरिये मनुष्य व प्रकृति के बीच सामन्जस्य को साकार करेगा और पारिस्थितिकी अर्थतंत्र के विकास को आगे बढ़ाएगा।

ध्यान रहे, त्रिनदियों का उद्गम स्थल चीन के छिंगहाई प्रांत में स्थित है, जो चीन की यांगत्सी नदी, पीली नदी और लैनछ्यांगच्यांग नदी के उद्गम जल क्षेत्र में है। इधर के वर्षों में इस क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यावरण स्पष्ट रुप से बिगड़ा है। हाल में चीन ने अनेक कदम उठाकर इस क्षेत्र के पारिस्थितिकी पर्यावरण का सुधार किया है।