2009-03-09 11:19:23

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश व कानसू आदि प्रतिनिधिमंडलों ने तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार की 50वीं वर्षगांठ प्रदर्शनी देखी

8 फरवरी को तीसरे पहर 11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के दूसरे पूर्णाधिवेशन में भाग लेने वाले तिब्बत स्वायत्त प्रदेश, कानसू, स्छ्वान, युन्नान और छिंगहाई प्रांतों के 114 प्रतिनिधियों ने पेइचिंग जातीय संस्कृति भवन में तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार की 50वीं वर्षगांठ की प्रदर्शनी देखी।

बहुत सी ऐतिहासिक सामग्री को देखने के बाद उन्हें लोकतात्रिक सुधार के बाद पिछले 50 सालों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में आया बड़ा परिवर्तन महसूस हुआ है।

11वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के प्रतिनिधि, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष छियांगबा पुंछोग ने संवाददाताओं के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि वे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के भविष्य के बारे में विश्वसत हैं। 50 साल के विकास के जरिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में दृढ़ आधार तैयार किया गया है। चीनी केन्द्रीय सरकार ने तिब्बत स्वायत्त प्रदेश आदि अल्पसंख्यक जातीय क्षेत्रों को बड़ा समर्थन दिया है और विभिन्न तरिकों के जरिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश को सहायता दी है।

सूत्रों के अनुसार तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार की 50वीं वर्षगांठ के बारे में प्रदर्शन 24 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेगी। (ललिता)