2009-03-03 20:07:01

चीन की आशा है कि बंगलादेश में स्थिरता की बहाली हो सकेगी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिंग कांग ने 2 मार्च को बंगलादेश में हुए राईफल्स विद्रोह को लेकर हुए सवाल-जवाब में कहा कि चीन को आशा और विश्वास है कि बंगलादेश में शांति, स्थिरता व एकता बनी रहेगी।

बंगला देश के राईफल्स के हजार सदस्यों ने 25 फरवरी को राजधानी ढाका स्थित मुख्यालय में विद्रोह किया और सैन्य अफ्सरों को जान से मार दिया। वार्ता के जरिये विद्रोह में शामिल सदस्यों ने 26 फरवरी को आत्मसमर्पण कर दिया। वर्तमान में कम से कम 64 अफ्सरों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और अन्य 71 लापता हैं।

छिंग कांग ने कहा कि मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के रूप में चीन की आशा है कि बंगलादेश में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक विकास व सामाजिक सामंजस्य बना रह सकेगा। चीन ने विद्रोह में मृत लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।(रूपा)