2009-02-24 18:48:34

चीन शिन शिंग नामक माल जहाज की जांच में रूस के परिणाम की प्रतिक्षा में है

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा छाओ शू ने 24 फरवरी को पेइचिंग में कहा कि चीन शिनशिंग नामक चीनी माल जहाज घटना पर गहरे रुप से चिंतित है और शिन शिंग नामक माल जहाज की जांच में रूस के परिणाम की प्रतिक्षा में है।

14 फरवरी को चीनी शिन शिंग नामक माल जहाज रूस के वलाडिवोस्तक के आसपास के समुद्री क्षेत्र में डूब गया। डूबने से पहले इस जहाज पर रूस के जंगी जहाजों ने तोप से हमला किया। माल जहाज के 10 कर्मचारियों में से 3 बचाए गए हैं, अन्य 7 लापता हैं।

मा छाओ शू ने कहा कि रूस ने कहा कि उसे इस दुर्घटना पर खेद है और उस ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है तथा चीन को जांच की स्थिति से यथाशीघ्र सूचित करने की बात कही है।(रूपा)