2009-02-24 18:17:09

पेइचिंग में रह रहे तिब्बती छात्रों ने तिब्बती नव वर्ष का स्वागत किया

तिब्बती कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी को तिब्बती परिवार के सदस्यों का एक साथ मिलकर खाना खाने का दिन है। चीनी केन्द्रीय जातीय विश्वविद्यालय ने 23 फरवरी को पेइचिंग में रह रहे तिब्बती छात्रों के लिए अद्भुत व तिब्बती जातीय विशेषता वाले मिलन समारोह का आयोजन किया। मिलन समारोह में तिब्बती छात्रों ने तिब्बती पकवान खाए, तिब्बती गीत गाए, तिब्बती नृत्य किया और तिब्बती कपडों में फैशन शॉ किया। मिलन समारोह खुशी के माहौल में सम्पन्न हुआ। (ललिता)