2009-02-23 16:51:36

लो छ्वान कस्बे का सेब

उत्तर पश्चिमी चीन के शान शी प्रान्त में स्थित लो छ्वान कस्बा चीन में सेब का गांव कहलाता है। अक्तूबर में यहां के रास्तों के पास लाल-लाल सेब दिखाई देते हैं। यहां के एक सेब उत्पादक श्री वांग अपने परिजनों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता से कहा कि यहां के सेब बहुत अच्छे हैं। बाजार में भी अच्छी बिक्री होती है जिस से हमारी जीवन स्थिति में सुधार हुआ है। अब हमारे घर में टी.वी, फोन आदि चीजें भी आ गई हैं।

लो छ्वान कस्बा पीली मिट्टी के पठार पर स्थित है। यहां पानी का अभाव है। पहले यहां के लोग मुश्किल से जीवन बिताते थे। अगर मौसम अच्छा नहीं था तो यहां के लोग पैसे नहीं कमा सकते। लेकिन वे अपने घर में सेब के पेड़ लगाते थे।

चीन में सुधार व खुलेद्वार की नीति लागू होने के बाद कृषि भी बाजार में भाग लेने लगी। लो छ्वान कस्बे के सेब दिखने में सुंदर और खाने में स्वादिष्ट हैं। सब लोग लो छ्वान के सेबों को पसंद करते हैं। इसलिए स्थानीय सरकार ने कृषि का विकास करने और पूरे कस्बे में सेब का उत्पादन का विस्तार करने की कोशिश की और संबंधित नीतियां बनायीं। श्री वांग उस समय अपनी भूमि पर सेब का उत्पादन करने लगे। सेबों को अच्छी तरह बेचने से उन्होंने पैसे कमाए हैं और नयी इमारत भी निर्मित की है। इन सालों के विकास को याद करते हुए श्री वांग के बेटे वांग श्यौ मिन ने कहा

उस समय हम पूरे गांवों में एक साथ सेबों का उत्पादन करने लगे थे जिस से हम पहले से अधिक पैसे कमा सकते थे। इन में छिन क्वान, फू शी आदि विभिन्न प्रकार के सेब शामिल हैं।

क्यों लो छ्वान कस्बे के सेब बहुत स्वादिष्ट और अच्छे हैं। लो छ्वान कस्बे में सेबों के उत्पादन प्रबंधन कार्यालय के उप प्रधान यांग शी फेंग ने कहा क्यों लो छ्वान में उत्पादित किए गए सेबों की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। जिस की मुख्य वजह है लो छ्वान की प्राकृतिक स्थिति। यहां की ऊंचाई समुद्र की सतह से 1100 मीटर है,यहां की मिट्टी पीली है। जलवायु भी सेब के उत्पादन के योग्य है। सन् 1974 चीन से निर्यातित लो छ्वान के सेब अपनी अच्छी गुणवत्ता के कारण प्रसिद्ध हो गए।

इस के अलावा लो छ्वान कस्बे में सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न नीतियां भी बनायीं हैं। जान आंग शहर के कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के प्रधान जांग ज्यान रु ने परिचय देते हुए कहा

अब किसानों को सेब का उत्पादन करने के लिए सरकार को पैसे नहीं देने पड़ते। इस के अलावा सरकार ने सेब के बाग तक रास्ते का निर्माण किया है और किसानों को सेबों का उत्पादन करने के लिए तकनीकी सहायता भी दी है।

लो छ्वान कस्बे में उद्योग नहीं है। किसानों की 95 प्रतिशत आय सेबों का उत्पादन करने से होती है। लो छ्वान कस्बे में हर किसान के पास 3.1 मु सेब के बाग हैं। यह संख्या चीन में सब से अधिक है। किसान लोगों ने सेबों का उत्पादन करके अपनी जीवन स्थिति का सुधार किया है। सेब के उत्पादन का विकास करने से रोजगार के मौके भी मिले हैं।

अब लो छ्वान कस्बे में 6 लाख 40 हजार मु भूमि में 5 लाख मु भूमि में सेब का उत्पादन होता है। कस्बे की सरकार के विभिन्न विभागों के कार्य भी सेब के उत्पादन पर केंद्रित हैं। श्री यांग शी फेंग ने कहा

हम सेब के लिए यातायात का विकास करते हैं, सेब के लिए बिजली लाइनों का निर्माण करते हैं, सेब के लिए जल परियोजना बनाते हैं।

लोगों ने अक्सर यह कहा कि समृद्ध होने के पहले रास्ते का निर्माण करना पड़ता है। जिस का मतलब है कि रास्ते का निर्माण करने से उत्पादों को बेचा जा सकता है और पैसे कमाए जा सकते हैं। लो छ्वान की सरकार ने लो छ्वान के विकास के लिए सेबों के बाग तक रास्ता बनाने के लिए पूंजी निवेश किया है। अब लो छ्वान के सेब न सिर्फ चीन के विभिन्न प्रान्तों तक, बल्कि कनाडा, थाईलैंड, रूस और ब्रिटेन आदि 20 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों तक भी पहुंचाए गए हैं।

अब लो छ्वान के लोगों ने यह भी कहा कि समृद्ध होने के पहले इन्टरनेट लाइन का निर्माण किया गया है। अब किसान वेब साइटों पर बाजार की जानकारी प्राप्त करते हैं जिन में एक लो छ्वान सोना भूमि सेब नामक वेब साइट सब से प्रसिद्ध है। लो छ्वान के लोग इस वेब साइट को बहुत पसंद करते हैं। श्री यांग शी फेंग ने परिचय देते हुए कहा कि

यह वेब साइट अब हमारी सरकारी वेब साइट के साथ जोड़ दी गयी है। हम सरकार भी इस वेब साइट पर जानकारी लेती है। इस वर्ष लो छ्वान के हर गांवों में कम्पुयटर आ गए हैं और इन्टरनेट पर जा सकते हैं।

सेबों को बाजार में ले जाने के लिए लो छ्वान के किसानों ने अपना सहयोगी संघ भी गठित किया है। श्री यांग ने इस संघ के बारे में परिचय देते हुए कहा कि

हम किसानों ने अपना सहयोगी संघ का गठन किया है जिस का नाम है कृषि तकनीक सहयोग संघ । किसान इस सहयोगी संघ के मापदंड से एक साथ सेबों का उत्पादन करते हैं जिस से सेबों की गुणवत्ता भी बढ़ायी जा सकती है।

लो छ्वान के सेब बहुत बढ़िया हैं। ये सेब देखने में सुंदर और खाने में स्वादिष्ट हैं। पेइचिंग ऑलंपिक में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भी लो छ्वान के सेबों को खाया और बहुत पसंद किया।

लो छ्वान के लोगों ने सेब से गरीब जीवन को दूर किया है और समृद्ध रास्ते पर आगे बढ़े हैं।