चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 17 तारीख को सउदी अरब , माली, सेनेगल, तान्जानीया और मोरीशस पांच देशों की राजकीय यात्रा समाप्त की। राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ के स्वेदश लौटते समय इस यात्रा में साथ रहे चीनी विदेश मंत्री यांग च्ये छी ने संवाददाताओं से कहा कि इस बार की यात्रा चीन के नयी परिस्थिति में विकासशील देशों के साथ के संबंध को प्रगाढ़ करने की एक महत्वपूर्ण राजनयिक कार्यवाही है, यात्रा को भरपूर सफलतांए हासिल हुई हैं।
श्री यांग च्ये छी ने श्री हू चिन थाओ की इस बार की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय राजनीतिक व अर्थतंत्र स्थिति में गहरा बदलाव आया है, अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट निरंतर फैलता जा रहा है, उसका विकासशील देशों पर पड़ा कुप्रभाव दिनोंदिन उल्लेखीय होता जा रहा है, और तो और , मौजूदा साल चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन की उपलब्द्धियों को दर्शाने का साल भी है। इस बार की यात्रा ने चीन के एशियाई व अफ्रीकी देशों के साथ के सहयोग संबंध को अधिक सुदृढ़ करने के साथ उसे गहराई की ओर ले जाया गया है, चीनी जनता के विकासशील देशों की जनता के बीच की मित्रता गहरी हुई है, यह एक सफल मैत्रीपूर्ण सहयोग यात्रा है।
श्री चांग च्ये छी ने कहा कि श्री हू चिन थाओ की इस बार की यात्रा का इन्तेजाम अत्यन्त कस रहा है, सात दिनों की यात्रा में उन्होने अलग अलग तौर से 50 से अधिक गतिविधियों में भाग लिया , न केवल इन देशों के नेताओं के साथ अनेक वार्ताएं की हैं बल्कि विभिन्न जगतों के लोगों से भी व्यापक संपर्क किया है, आपसी प्रेरित गतिविधियों को भरपूर उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, मुख्य तौर से चार पहलुओं में इस का सारांश किया जा सकता है।
सर्वप्रथम , संबंधित पक्षों ने एक साथ मिलकर अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का सामना करने पर मतैक्य हासिल किये हैं। राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने यात्रा के दौरान सर्वोतोमुखी रूप से चीन द्वारा पेशकश अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के विचारों व रायों पर प्रकाश डाला और बल देकर कहा कि चीन व्यापक विकासशील देशों समेत अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सहयोग को प्रगाढ़ व समन्वय करना चाहता है। श्री हू चिन थाओ ने विकासशील देशों के अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था सुधार के सवाल पर अपनी आवाज को बुलन्द करने का समर्थन व्यक्त किया और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से विकासशील देशों, विशेषकर अफ्रीकी देशों की कठिनाईयों को हल करने में मदद देने की भी अपील की। उन्होने यह भी वचन दिया कि चीन अफ्रीका मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में निर्धारित विभिन्न सहायता कार्यवाहियों को बखूबी अंजाम देगा और यथासंभव कोशिशों से अफ्रीका को निरंतर सहायता प्रदान करता रहेगा, अफ्रीकी देशों के कर्जों को कम या माफ करने के साथ उनके साथ व्यापार व पूंजी निवेश का विस्तार कर व्यवहारिक सहयोग को अधिक प्रबल करेगा। अफ्रीकी देशों के नेताओं ने इस का उच्च मूल्यांकन किया है।
इस के अलावा, इस बार की यात्रा ने चीन और एशियाई व अफ्रीकी देशों के संबंध को एक नयी मंजिल पर पहुंचाया हैं। यात्रा के दौरान , श्री हू चिन थाओ ने विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मैत्री सहयोग को आगे बढ़ाने , चीन-अफ्रीका मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में निर्धारित सहायता कार्यवाहियों को संजीदगी से बखूबी अंजाम देने , चीन और सउदी अरब के रणनीतिक मैत्रीपूर्ण संबंध को गहन करने, चीन-अफ्रीका की नयी रणनीतिक साझेदार संबंध को सुदृढ़ करने आदि सवालों पर गहन विचार विमर्श किये हैं और व्यापक मतैक्य भी हासिल किये हैं। श्री यांग च्ये छी ने कहा कि श्री हू चिन थाओ की पांच देशों की यात्रा में पांच अफ्रीकी देश हैं। तान्जानीयी में दिए अपने व्याख्यान में श्री हू चिन थाओ ने नयी स्थिति के अन्तर्गत चीन-अफ्रीका संबंध को लेकर छह सुझाव पेश किए हैं और बलपूर्वक कहा है कि चाहे बीते दिनों में हो या आज या भविष्य में ,चीनी जनता हमेशा से अफ्रीकी देशों के साथ की परम्परागत मित्रता को बहुत मूल्यवान समझती है, हमेशा से अफ्रीकी जनता को सबसे विश्वासनीय व हर मौसम में खरा उतरने वाला मित्र मानती है।
तीसरा, श्री हू चिन थाओ की इस बार पांच देशों की यात्रा में सभी देश विकासशील देश हैं, इस यात्रा से चीन ने इन देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को अधिक गहन किया है। यात्रा के दौरान , चीन ने इन पांच देशों के साथ 20 से अधिक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, इन में आर्थिक-व्यापार, पूंजी निवेश, गुणवत्ता निरीक्षण, स्वास्थ्य, संस्कृति व आधारभूत संस्थापनों के निर्माण आदि अनेक क्षेत्र शामिल हैं। श्री हू चिन थाओ ने विशेषकर खुद चीन द्वारा चीन-अफ्रीका मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में निर्धारित सहायता परियोजना के कुछ निर्माणस्थलों का भी सर्वेक्षण किया।
राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ की इस बार की यात्रा में बहुत सी चमकती झलक हैं, जिस ने चीन और सउदी अरब, चीन और अफ्रीका की गहरी मित्रता को जनता के दिल में समाया है। यात्रा के पांच देशों ने श्री हू चिन थाओ का हार्दिक स्वागत किया और वहां के नागरिकों ने जोश भरी भावना व हर्षोल्लास के साथ उनकी यात्रा का भरपूर स्वागत किया है।
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |