2009-02-16 09:29:03

श्री हु चिनथाओ ने तांजानिया में चीन की सहायता में निर्मित स्टेडियम का दौरा किया

स्थानीय समय के अनुसार 15 फरवरी को चीनी राष्ट्राध्यक्ष हु चिनथाओ ने तांजानियाई राष्ट्रपति किक्वेट के साथ चीन दरेस सलाम में चीन की सहायता में निर्मित तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया ।

15 तारीख की सुबह वार्ता के बाद चीनी राष्ट्राध्यक्ष हु चिनथाओ ने तांजानियाई राष्ट्रपति किक्वेट के साथ परंपरागत मैत्री की मजबूति तथा व्यवहारिक सहयोग के विकास तथा चीन तांजानिया मैत्रीपूर्ण संबंध में नयी प्रगति के बारे में वार्ता की और सहमति प्राप्त की । वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने एक साथ तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण की सफल समाप्ति रस्म में हिस्सा लिया।

उसी दिन दोपहर को दरेस सलाम में निर्मित तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम के भीतर हर्षोल्लास की आवाज गूंज उठी । राष्ट्रपति किक्वेट के साथ 6000 से अधिक स्थानीय निवासियों ने दूर चीन से आए मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया ।

तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम तांजानिया-जाम्बिया रेल मार्ग के बाद चीन की सहायता में निर्मित इस देश की दूसरी सब से बड़ी निर्माण परियोजना है। यह स्टेडियम आधुनिक वास्तु शैली में निर्मित हुआ, जिस में 60 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। स्टेडियम में स्थापित समुन्नत सुविधाएं अन्तरमहाद्वीपीय खेलों और अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल संघ और अन्तरराष्ट्रीय फिल्ड एंड ट्रक संघ के मैचों के लिए उपयोगी है। स्टेडियम का निर्माण 2005 की जनवरी में शुरू हुआ और दिसम्बर 2008 में पूरा हो गया । यह अफ्रीका में अब तक का सब से बड़ा और आधुनिकतक स्टेडियम है और तांजानियाई जनता का सपना साकार हो गया है । स्टेडियम के सफल निर्माण समापन समारोह में राष्ट्रपति किक्वेट ने चीन सरकार और चीनी जनता की निस्वार्थ सहायता पर हार्दिक आभार प्रकट किया और कहा कि चीन और चीनी जनता की मदद से हमें बड़ा गर्व महसूस हुआ है , चीन और चीनी जनता के कारण हम गर्व के साथ आगे चल सकते हैं । क्योंकि पूरे अफ्रीका में अन्यतत्र हमारे देश का इतना शानदार आधुनिक स्टेडियम कहीं देखने को नहीं मिलता है।

2008 में स्टेडियम का निर्माण पूरा नहीं होने पर भी इस में विश्व फुटबाल प्रतियोगिता का चयन मैच आदि अहम प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थीं। तांजानियाई टीम ने विजय भी पायी, जिस से तांजानियाई लोगों को यह स्टेडियम और अधिक पसंद आया।

निर्माण समापन समारोह में चीनी राष्ट्राध्यक्ष हु चिनथाओ ने कहा कि तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम चीनी तांजानियाई बंधुओं की बिरादराना दोस्ती का सुफल है। चीन और तांजानिया एक दूसरे का समर्थन करते हैं , एकजुट होकर सहयोग करते हैं और दोस्ती लगातार बढ़ती गयी है। चीन और तांजानिया के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग दक्षिण दक्षिण सहयोग की आदर्श मिसाल सिद्ध हुई है।

श्री हु चिनथाओ ने कहा कि चीन यथाशक्ति से तांजानिया को सहायता देता रहेगा और तांजानिया को आर्थिक विकास और जन जीवन सुधार के क्षेत्र में सहायता देता रहेगा। चीन तांजानिया सहयोग से दोनों देशों की जनता को फायदा मिलेगा।

तांजानियाई राष्ट्रीय स्टेडियम नए युग में चीन तांजानिया सहयोग का चिन्ह है और 70 वाले दशक में निर्मित तांजानिया जाम्बिया रेल मार्ग चीन द्वारा निस्वार्थ सहायता से बिछाया गया एक महान परियोजना थी।