चीनी प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने 27 तारीख से यूरोप की यात्रा शुरू की। वह निमंत्रण पर स्वीजरलैंड, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ मुख्यालय की यात्रा करेगें और विश्व आर्थिक मंच की 2009 की वार्षिक बैठक में भी भाग लेगें। चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि चीन और यूरोप संबंध के विकास को गहराई की ओर ले जाना और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के वित्तीय संकट के आत्मविश्वास को प्रेरित करना , श्री वन च्या पाओ की यूरोप यात्रा का मुख्य लक्ष्य है।
प्रधान मंत्री वन च्या पाओ की यूरोप यात्रा नए साल में चीनी नेताओं की पहली विदेश यात्रा है, अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के निरंतर फैलने, चीन और यूरोप संबंध में ठेस पहुंचने की पृष्ठभूमि में चीनी अधिकारी ने कहा कि यह एक आत्मविश्वास यात्रा है। चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री उ हुंग पो ने इस आत्मविश्वास पर टिप्पणी करते हुए कहा पहले चीन के खुलेपन और आर्थिक सुधार को दुनिया के आगे दर्शाना व अर्थतंत्र विकास के निश्चय को प्रेरित करना है। दूसरा ,चीन और यूरोप दोनों हाथों में हाथ डाले सर्वोतोमुखी रूप से रणनीतिक साझेदार संबंध व दोनों पक्षों के बीच के सहयोग को निरंतर गहन करने के विश्वास को दर्शाना है। तीसरा, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के साथ एकजुट होकर समान रूप से कठिनाईयों का समाधान करने के आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है।
प्रधान मंत्री वन च्या पाओ की इस यात्रा में दो गतिविधियां बड़ी ध्यानाकर्षक है, वे हैं यूरोपीय संघ के मुख्यालय की यात्रा व विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में भाग लेना। पिछले अध्यक्ष देश , फ्रांस के राष्ट्रपति सार्कोजी के दलाई लामा से भेंट करने का अढि़यल रूख अपनाने की वजह से 11 वीं चीन-यूरोप नेताओं की वार्ता को मजबूर होकर स्थगित करना पड़ा, चीन और यूरोप संबंध को ठेस पहुंची। इस बार की यूरोपीय मुख्यालय की यात्रा के दौरान श्री वन च्या पाओ यूरोपीय संघ के अध्यक्ष बारासो व यूरोपीय संघ परिषद के महा सचिव , विदेश व सुरक्षा नीति के सर्वोच्च प्रतिनिधि सोलाना से भेंट करेगें और मौके पर चीन और यूरोप संबंध के निर्देशन सिद्धांतो, चीन-यूरोप संबंध के गहन विकास पर विचारों का आदान प्रदान करेगें। इन विषयों पर बोलते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के सहायक मंत्री उ हुंग पो ने देश विदेश की मीडिया के आगे चीन के रूख पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि चीन और यूरोप संबंध के पिछले 30 सालों के विकास में चीन और यूरोप ने आपस में एक दूसरे को महत्वपूर्ण व्यापार साझा माना है और पूर्ण पहलुओं व बहु स्तरो में एक दूसरे को लाभांष देने वाली परिस्थिति का निर्माण किया है, वर्तमान स्थिति में दोनों पक्षों की आवाजाही घनिष्ठ रही है, रणनीतिक मतैक्य बढ़ता जा रहा है और सहयोग की जरूरत सुदृढ़ होने के साथ समान हित व लाभ भी विस्तृत होते जा रहे हैं। गत वर्ष चीन और यूरोप संबंध में कुछ ठेस पहुंची है, लेकिन चीन हमेशा से इस पर विश्वास करता आया है कि चीन और यूरोप संबंध के भविष्य विकास की पूर्ण दिशा कभी नहीं बदलेगी, चीन और यूरोप सहयोग को प्रगाढ़ कर समान रूप से चुनौतियों का सामना करने की इच्छा नहीं बदलेगी। चीन दोनों पक्षों के बीच के सर्वोतोमुखी रणनीतिक संबंध को महत्व देने की नीति कभी नहीं बदलेगी।
यूरोपीय मुख्यालय की यात्रा के अलावा, प्रधान मंत्री वन च्या पाओ अलग अलग तौर से यूरोपीय संघ के सदस्य देश स्वीजरलैंड, जर्मनी, स्पेन और ब्रिटेन की भी यात्रा करेगें। जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान श्री वन च्या पाओ चार देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने पर गहन विचार विमर्श करेगें । चीन इन चार देशों की सरकारों व यूरोपीय संघ के साथ अनेक महत्वपूर्ण सहयोग दस्तावेज संपन्न करेगें जिन में द्विपक्षीय व्यापार, पूंजी निवेश, उर्जा, विज्ञान तकनीक, संस्कृति और शिक्षा आदि क्षेत्र शामिल हैं और आशा है कि विभिन्न देशों के साथ वित्तीय व अर्थतंत्र को अधिक प्रगाढ़ करने पर समान दस्तावेज भी जारी किए जाएगें।
दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में श्री वन च्या पाओ विश्व वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि के अन्तर्गत , विभिन्न पक्षों के साथ किस तरह इस संकट को अधिक फैलने से व विश्व अर्थतंत्र ह्रास के खतरे को रोकने के उपायों की खोज करेगें। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में प्रधान मंत्री वन च्या पाओ महत्वपूर्ण भाषण देगें और विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष शवाब से भेंट करेगें। श्री वन च्या पाओ अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को चीन के वित्तीय संकट से मुकाबला करने की कार्यवाहियों से अवगत कराएगें और उपस्थित 40 से अधिक देशों के नेताओं व 200 से अधिक सरकारी उच्च अधिकारियों तथा अन्य अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के प्रभारियों के साथ मिलकर सहयोग को प्रबल कर संकट के समाधान की नीति की खोज करने के उपायों पर विचार विमर्श भी करेगें।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग वी ने हाल ही में कहा चीन की आशा है कि इस बार की यूरोप यात्रा अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के विश्वास को उजागर करने को प्रेरित करेगी और मतैक्य को एक सूत्र में बांध कर एकता व समन्वय के साथ वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का निपटारा करेगी। हमारी यह भी आशा है कि इस बार की यात्रा के दौरान इन चार देशों व यूरोपीय संगठनो के साथ रणनीतिक मतैक्य को सुदृढ़ कर द्विपक्षीय व्यवहारिक सहोयग को गहन करेगी तथा चीन और यूरोप के सर्वोतोमुखी रणनीतिक साझेदार संबंध के गहन विकास को आगे बढ़ाएगी।
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |