2009-01-15 19:00:18

चीन व युरोप के बीच चौथा रणनीतिक वार्तालाप 19 तारीख को पेइचिंग में आयोजित होगा

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग य्वू ने 15 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि चीन व युरोप के बीच चौथा रणनीतिक वार्तालाप 19 तारीख को पेइचिंग में आयोजित होगा।

सुश्री च्यांग य्वू ने कहा कि युरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष देश चेक के उप विदेश मंत्री श्री थोमस पोजर पेइचिंग आकर चीनी उप विदेश मंत्री ली ह्वेई के साथ वर्तमान वार्तालाप की सह अध्यक्षता करेंगे। दोनों पक्ष चीन-युरोप संबंध तथा समान दिलचस्पी वाले अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर रायों का आदान-प्रदान करेंगे। चीन आशा करता है कि इस वार्तालाप से आपसी विश्वास को मजबूत किया जाएगा, सहमति का विस्तार किया जाएगा और सहयोग को गहरा किया जाएगा। चीन चीन-युरोप संबंधों के दीर्घकालीन, स्वस्थ व स्थिर विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

चांग य्वू ने जोर देते हुए कहा कि चीन व युरोप का वर्तमान संबंध मुख्यतः अच्छा है। युरोपीय संघ क्रमशः पांच वर्षों में चीन का सब से बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर दोनों के बीच अच्छा संपर्क व तालमेल बरकरार है। चीन व युरोप का संबंध चतुर्मुखी, बहुस्तरीय व बहुक्षेत्रीय आपसी लाभ वाले सहयोग पर आधारित है।(श्याओयांग)