2009-01-08 19:05:03

पाक विदेश मंत्रालय ने इस तथ्य की पुष्टि कर दी है कि मुंबई हिंसक हमले का संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तानी है

पाक विदेश मंत्रालय ने सात तारीख की रात को इस तथ्य की पुष्टि कर दी कि आरंभिक ज़ांच-पड़ताल के अनुसार भारत की मुंबई के आतंकी हमले में पकड़ा गया एकमात्र जीवित संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तानी है।

पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री सादिक ने कहा कि पाकिस्तान की आरंभिक जांच-पड़ताल के अनुसार अजमल कासब नामक यह संदिग्ध व्यक्ति एक पाकिस्तानी है। अब पाकिस्तान गहरी जांच-पड़ताल कर रहा है।

कासब मुंबई आतंकी हमले में भारतीय पुलिस द्वारा पकड़ा गया एकमात्र जीवित संदिग्ध व्यक्ति है। इस से पहले भारत ने कहा था कि कासब पाकिस्तान से आया है। लेकिन पाकिस्तान ने सबूत के अभाव में इस तथ्य को ठुकरा दिया था।(चंद्रिमा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040