2009-01-07 18:13:48

थाईवानी गायिका छैए छिन

चीनी शौकिनों के मन में छैए छिन ने एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान बना रखा है , इस की जगह शायद कोई अन्य गायिका नहीं ले सकती। और उन्हें चीनी भाषा के गीत मंच में एक सदाबहार गायिका माना जाता है।

सुश्री छैए छिन की आवाज़ बहुत मधुर व प्राकृतिक है। उनके गीत में क्लासिक रोमान्टिक व सुरुचिपूर्ण उदासी भी छिपी हुई है। बहुत से उनके प्रेमी उन की आवाज़ सुनकर मुग्ध हो जाते हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब वे छैए छिन के गीत सुनते हैं, तो वे मानो झलकती मदिरा के नशे में डूब जाते हैं।

छैए छिन का गृहस्थान चीन के हूपेइ प्रांत में है। वर्ष 1957 में उन का जन्म थाएपेइ में हुआ। उन की माता पत्रिका की संपादिका और पिता एक कप्तान थे, जो अधिकतर समय समुद्र की यात्रा में बिताते थे । क्योंकि छैए छिन अपने पिता की याद करती थी, इसलिये वे अक्सर अपने भाई-बहन के साथ समुद्रीय तट पर खड़ी होकर दूर-दूर तक पिता की राह देखती थी। सुश्री छैए छिन ने कहा कि बचपन से ही वे जुदाई के दुख व मिलन की खुशी को समझ सकती हैं। इसलिये उनके बहुत से गीतों में हल्की उदासी महसूस की जा सकती है।

विश्वविद्यालय में छैए छिन का विषय कला और डिजाइन था , लेकिन उन्हें गीत गाना बहुत पसंद था। पिछली शताब्दी के 70वें दशक के अंत में छैए छिन ने लोकगीतों से गान-मंच में प्रवेश किया। छैए छिन शायद देखने में इतनी सुन्दर नहीं है। लेकिन उन की आवाज़ बहुत सुरीली व कोमल और विशेष है।

वर्ष 1979 में छैए छिन थाईवानी संगीतकार ल्यांग होंग ची द्वारा रचे गये गीत《 आप की कोमलता》के गाने से एकदम प्रसिद्ध हो गयीं। गीत के बोल इस प्रकार हैं कि किसी वर्ष के एक किसी महिने के एक दिन में एक टूटा मन बड़ी मुश्किलों से बिदा लेता दूर-दूर चला गया। आज तक मैं उसे याद करने से रूक नहीं सकी। आप की याद, पहले समय की अमर याद है। मेरी तमन्ना है कि समुद्र की हवा लहरों से हाथ मिलाते अपनी मंजिल में बहती जाए, यह मेरे मन की कोमलता है।

छैए छिन की जिन्दगी में बहुत उतार-चढ़ाव रहा । उन की शादी दस वर्ष रही, यह था उन का एकमात्र प्रेम । लेकिन उन का प्रेम तो प्लेटो की शैली में है। हालांकि वे एक इमारत में रहते थे, लेकिन दो कमरों में। अंत में उन के पति ने अन्य एक लड़की से प्यार करना शुरू किया, और छैए छिन से तलाक ले लिया। यह दुख छैए छिन के मन में भारी चोट लाया । बहुत समय बीतने के बाद वे इस दुख से बाहर निकल सकी। लेकिन शरीर की एक जांच-पड़ताल में वे ट्यूमर से पीड़ित हुईं। उसी समय उन्होंने निराशा के साथ आत्महत्या पत्र भी लिखा डाला। बाद में हालांकि इस ट्यूमर ने छैप छिन पर कोई बुरा नतीजा नहीं पैदा किया, पर उन्हें गंभीर मानसिक धक्का पहुंचा। वर्ष 2007 में उन के पूर्व पति की मृत्यु हुई। छैए छिन अपने घर में खूब रोयी। इतना उतार-चढ़ाव बीतने के बाद छैए छिन ने कहा कि अब वे《आप की कोमलता》गीत को अच्छी तरह से समझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि, वास्तव में हमें दुखी भावना से यह गीत नहीं सुनना चाहिए। वह एक अकेलापन है। आज जब मैं यह गीत गाती हूं, तो मैं इसे ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकती हूं। वह एक अकेला द्वीप जैसा है। किसी से मिल नहीं सकता, केवल लहर उस को सहानुभूति दे सकती है।

शायद छैए छिन अपने इस अकेले द्वीप से मुक्त होना चाहती हैं, इसलिये वे लगातार अपनी कला में उपलब्धियां प्राप्त करती रही। गायिका बनने के बाद के 20 वर्षों में उन्होंने 40 से ज्यादा सी.डी. तैयार किए , और बहुत इनाम भी प्राप्त किये। साथ ही उन्होंने लेख, फ़िल्म, टी.वी.होस्ट व पोशाक डिजाइन आदि क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।(चंद्रिमा)