2009-01-07 16:54:08

चीनी मार्गरक्षी नौ सेना पोत ने सोमाली समुद्री क्षेत्र में मार्गरक्षण मिशन शुरू किया

दो मिसाइल ध्वंसक पोत और एक आपूर्ति जहाज से गठित चीनी नौ सेना मार्गरक्षी जहाजें एडन खाड़ी व सोमाली समुद्री क्षेत्र में पहुंची और स्थानीय समयानुसार 6 तारीख के सुबह ग्यारह बजे अपना पहला मार्गरक्षण कार्य मिशन शुरू किया। चीनी नौ सेना ने इसी दिन चार चीनी व्यापारिक जहाजों को बाबेल जलमडरूमध्य के प्रवेश द्वार तक पहुंचाया, पूरी मार्गरक्षी लम्बाई 550 समुद्री मील रही। लीजिए प्रस्तुत है इस मिशन पर हमारे संवाददाता द्वारा भेजी एक सामयिक वार्ता।

(आवाज 1) पिछले साल की 26 दिसम्बर को हाएनान प्रांत के सानया से प्रस्थान होकर चीनी नौ सेना पोत 11 दिन-रात के समुद्री सफर के बाद, स्थानीय समयानुसार इस माह की 6 तारीख के तड़के कार्य मिशन समुद्री इलाके में पहुंची और अपना मार्गरक्षण करना शुरू कर दिया। पहले मार्गरक्षण करने वाले चार चीनी व्यापारिक जहाज रहें। चीनी नौ सेना के ध्वंसक जहाजों के नेतृत्व में चार चीनी व्यापारिक जहाज एडन खाड़ी के संगम स्थान से अलग होकर अपनी मंजिर की ओर रवाना हो गए।

मार्गरक्षी जहाजों में हाएखओ नाम के पोत के कमांडर हू वए हवा ने कहा कि इस बार का मार्गरक्षी मिशन 8 तारीख को खतम हो जाएगा। उन्होने कहा(आवाज 2) इस बार के मार्गरक्षी मिशन में दो पोत दल बनाए गए हैं, एक है उहान नाम के जहाज से गठित दल, दूसरा है , हाएखओ नाम से गठित मार्गरक्षी दल, यह दो जहाज दल अलग अलग तौर से पूरे मार्गरक्षी रास्ते के दौर में अपना मिशन पूरा करेगें । हमने पूरी तैयारियां कर ली हैं, हमें पक्का विश्वास और हमारा दृढ़ निश्चय है कि हम इस बार के मार्गरक्षण कार्य को अच्छी तरह निभाएगें।

एडन खाड़ी सोमाली और अरब उप महाद्वीप के बीच है और लाल सागर व सुइज परिवहन नदी के साथ मिलकर यूरोप और एशिया का स्वर्ण जल मार्ग माना जाता है, यह हिन्द महा सागर से भू-मध्य सागर का अनिवार्य प्रवेश व प्रस्थान मार्ग है। और तो और वह चीन और यूरोप के बीच व्यापार का संगम स्थान भी है, हर साल चीन के एक हजार से अधिक व्यापारिक जहाजें एडन खाड़ी से गुजरते हैं।

जानकारी के अनुसार, चीन नौ सेना मार्गरक्षी मिशन पूरा कर लेने के बाद संयुक्त इन्तेजाम के मुताबिक अन्य चीनी व्यापारिक जहाजों का मार्गरक्षण करेगें। चीनी परिवहन व यातायात मंत्रालय ने 6 तारीख से चीनी व्यापारिक जहाजों के मार्गरक्षण आवेदन स्वीकार करना शुरू कर लिया है। चीनी परिवहन-यातायात मंत्रालय के सूचना प्रवक्ता हे च्येन चुंग ने इसी दिन पेइचिंग में कहा कि 6 से 10 तारीख के दौरान कोई 15 चीनी व्यापारिक जहाजों ने मार्गरक्षण का आवेदन सौंपा है। श्री हे च्येन चुंग ने हमें बताया(आवाज 3) 6 से 10 तारीख के बीच 15 जहाजों ने चीनी जहाज मामलात संघ व चीनी समुद्री तलाश-राहत केन्द्र को अपना मार्गरक्षण आवेदन सौंपा हैं। हम संबंधित नियमों के अनुसार, समय पर समन्वय व सहयोग करेगें , विशेषकर सूचना के बंटवारे की सेवा कार्य को पूरी कोशिशों से अच्छी तरह निभाएगें, ताकि एडन खाड़ी व सोमाली समुद्री इलाके से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को समय पर सूचना व राहत मदद सेवा हासिल हो सके।

परिवहन-यातायात मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि नौ सेना के चीनी सेलरों की जान बचाना व चीनी जहाज परिवहन कम्पनियों के संसाधन की रक्षा करना एक राष्ट्रीय कार्यवाही है, यह कोई कम्पनी कार्यवाही नहीं है. हम मार्गरक्षी जहाजों व जहाज कम्पनियों से कोई खर्चा वसूल नहीं करेगें। इस बार चीनी नौ सेना के मार्गरक्षी के मुख्य पात्र चीनी जहाज कम्पनी व चीनी पूंजी से संचालित कम्पनियों के जहाज हैं, इस के अलावा, संयुक्त राष्ट्र अनाज व कृषि संगठन आदि मानववादी सामग्रियां भेजने वाले जहाज भी शामिल हैं। चीन के हांगकांग व मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और थाएवान क्षेत्र के जहाज भी हम से मार्गरक्षण का आवेदन कर सकते हैं। चीनी रक्षा विश्वविद्यालय के सैन्य विशेषज्ञ वांग पाओ फू का मानना है कि हम ठोस स्थिति के अनुरूप अपना मिशन निभाएगें। उन्होने कहा (आवाज 4) हम उस समय की ठोस स्थिति के मुताबिक फैसला करेगें, कितने जहाजों को मार्गरक्षण की जरूरत है और हम कितने जहाजों को मार्गरक्षी की सेवा प्रदान कर सकते हैं, इस आधार पर हमारी नौ सेना अपना कार्य निभाएगी। यदि उस समय हमारे पास कोई अन्य मिशन नहीं रहा, तो हम हर संभव कोशिशों से अपनी मदद देने को तैयार हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040