2009-01-01 16:45:06

सी. आर. आई. के डाइरेक्टर श्री वांग कंगन्येन का नव वर्ष संदेश


श्रोता दोस्तो, वर्ष 2009 आ गया है। इस सुअवर पर चाइना रेडियो इन्टरनेशनल के डाइरेक्टर श्री वांग कंगन्येन ने सी. आर. आई. के सभी कर्मचारियों की ओर से विदेशी श्रोता मित्रों को नव वर्ष पर मुबारकबाद दी और शुभकामनाएं भी की हैं। अब प्रस्तुत है, श्री वांग कंगन्येन का नव वर्ष संदेश।

"दोस्तो, वर्ष 2009 के आगमन के सुअवसर पर मैं सी. आर. आई. के सभी कर्मचारियों की ओर से पेइचिंग में आप लोगों को मुबारक बाद देता हूं और ढेर सारी शुभकामनाएं भेजता हूं। नया साल मुबारक हो और इस नए साल में शांति, खुशहाली और कुशलता हर वक्त आप के साथ रहें।

वर्ष 2008 एक अविस्मरणीय व असाधारण साल है। बीते एक साल में चीन ने बहुत सी परीक्षाओं व कठिनाइयओं का सामना किया था, जबकि बहुत की प्रशंसा भी प्राप्त की थी। चीनी लोग बर्फबारी, वनछ्वान भूकंप और अन्तरराष्ट्रीय परिस्थितियों में हुए परिवर्तनों की परीक्षा में खरे उतर चुके हैं। चीनी लोगों ने दुनिया के अन्य लोगों के साथ पेइचिंग ऑलंपिक व पैरा-ऑलंपिक खेल समारोहों की खुशियां मनाईं, शनचो नम्बर सात समानव अंतरिक्षयान उड़ान में सफलता प्राप्त की, मील का पत्थर रखने वाली सुधार व खुलेद्वार की नीति लागू होने की 30वीं वर्षगांठ को मनाया और विश्व वित्तीय संकट का मुकाबला भी किया। चीन ने अपने साहसी व बुद्धि से चुनौतियों का मुकाबला करके सफलता प्राप्त की है। इतिहास से साबित हो गया है कि वर्ष 2008 सच्चे अर्थों में "चीनी साल" है।

बीते एक साल में सी. आर. आई. ने भाग्यवश सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं में भाग लिया है, विशेषकर पेइचिंग ऑलंपिक खेल समारोह की प्रत्यक्ष रिपोर्टें दीं। सी. आर. आई. पेइचिंग ऑलंपिक खेल समारोह की खुशियां मनाने के साथ साथ इस का साक्षी भी है। पेइचिंग ऑलंपिक खेल समारोह के बारे में रिपोर्टें देने के जरिए हमने अपनी क्षमता उन्नत की, अपना प्रभाव बढ़ाया और चीन की विदेशी प्रसारण इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सी. आर. आई. ने दुनिया को चीन की सामंजस्यपूर्ण विचारधारा का प्रचार किया, जिससे दुनिया को चीन के बारे में नई-नई जानकारी मिली। हमारे फ्रांसीसी श्रोता श्री मर्सेल लेवी ने कहा कि पेइचिंग ऑलंपिक खेल समारोह दुनिया के लोगों के लिए एक झरोखा है, जिससे हमें चीन के बारे में, चीनी लोगों के बारे में और चीन की समंजस्यपूर्ण दुनिया की विचारधारा के बारे में और ज्यादा जानकारी मिली है।

वर्ष 2008 सी. आर. आई. के इतिहास में एक महत्वपूर्ण साल है। सी, आर. आई. ने बड़ी प्रगति की है। पूरे साल में सी. आर. आई. को दुनिया के पांच महाद्विपों के 161 देशों व क्षेत्रों के श्रोताओं से 27 लाख 60 हजार पत्र मिले हैं। हर दिन 1400 घंटों तक प्रसारण किया जाता है। विदेशों में पूरे फ्रीक्वंसी से प्रसारण करने वाले रेडियो स्टेशन 19 हैं और सहयोगी रेडियो स्टेशन 153 हैं। सी. आर. आई. ने 38 भाषाओं से दुनिया के श्रोताओं को रोजमर्रा की चीनी भाषा कार्यक्रम प्रसारित किया है, जो श्रोताओं को बहुत पसंद है।

बीता एक साल सी. आर. आई. के लिए एक उत्साहित साल रहा है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिनथाओ ने हमारा बड़ा ख्याल रखा है। सी. आर. आई. ऑन लाइन ने वैबसाइट व बहुत से भाषाओं की श्रेष्ठता से श्रोताओं के दिलचस्पी वाले विषयों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, जिससे अपना प्रभाव व कवरेज बढ़ाया गया है। सी. आर. आई. ऑन लाइन चीन में वैबसाइट पर विदेशी प्रसारण केन्द्र बनने की कोशिश कर रहा है। सी. आर. आई. ऑन लाइन 53 भाषाओं से प्रसारण करता है, जो दुनिया में सबसे अधिक भाषाओं से प्रसारण करने वाला वैबसाइट है। सी. आर. आई ऑन लाइन ने 40 से ज्यादा विदेशी मीडिया व वैबसाइट के साथ सहयोग व संबंध स्थापित किए और नई मीडिया सेवा में अपनी भूमिका निभाई है। सी. आर. आई. दुनिया में व्यापक प्रभावशाली आधुनिक अन्तरराष्ट्रीय प्रसारण संस्था बन चुका है।

हमें दृढ़ विश्वास है कि वर्ष 2009 फिर भी चुनौतियां व मौका साथ साथ रहेंगे। सी. आर. आई. लगातार श्रोताओं को एक सच्चे व और खुले चीन का प्रदर्शन करता रहेगा और श्रोता मित्रों के साथ सी. आर. आई. का महा समंजस्यपूर्ण परिवार निर्मित करेगा, ताकि नए युग को साकार किया जाए।

श्रोता दोस्तो, नए साल के आगमन के सुअवसर पर कृप्या वृद्ध व आधुनिक चीन से आईं शुभकामनाओं को स्वीकार करे। हमारी आशा है कि नए साल में आप लोग पहले की ही तरह हमारे कार्यक्रम का समर्थन करेंगे।

धन्यवद।"

दोस्तो, अभी आप ने सी. आर. आई. के डाइरेक्टर वांग कंगन्येन का नव वर्ष संदेश सुना है। इस मौके पर मैं सी. आर. आई. हिन्दी परिवार की ओर से आप लोगों को नव वर्ष पर मुबारकबाद देती हूं और आशा करती हूं कि इस नए साल में आप लोग हमेशा हमारे कार्यक्रमों का समर्थन करते रहेंगे। धन्यावाद।