2008-12-31 11:23:02

वसंत त्यौहार का विशेष खाना

चीन के विभिन्न प्रांतों में, वसंत त्यौहार मनाने के भिन्न भिन्न परम्परागत रीति रिवाज हैं।लेकिन, नये साल की पूर्व संध्या पर, चीनी लोगों के लिए एक साथ मिलकर घर में खाना खाना जरुरी है। दक्षिण चीन में उस रात तो फ्यू और मछली खाना जरुरी है। चूंकि तो फ्यू और मछली के लिए चीनी शब्द फू य्वू उच्चारण में लगभग समान हैं। उत्तरी चीन में उस रात च्याओ जी खाना आवश्यक है। च्याओ जी वास्त्व में मांस को आटे में फरकर बनाया जाने वाला एक किस्म का चीनी परम्परागत खाना है। एक साथ मिलकर मेज़ के इर्द गिर्द बैठे हुए च्याओ जी खाना उत्तरी चीनी लोगों के लिए नव वर्ष की पूर्व संध्या की एक जरुरी रस्म है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर, लोग नव वर्ष का स्वागत करते हैं।