2008-12-16 17:06:44

पर्यावरण संरक्षण कार्य में लग्न क्वो य्वन

वर्ष 2005 के 6 दिसम्बर को क्वो य्वन की पत्नी के लिए अविस्मरणीय दिन है। उसी दिन, वे अपने पति क्वो व्यन के साथ अपने नये मकान से बाहर आये।दोनों ने एक 60 वर्गमीटर मकान को किराये पर लिया और अपना जीवन पुनः शुरु किया।शुरू में हू छ्वन ह्वा को मकान बेचने के सच्चे कारण का पता नहीं चला।वे केवल यह जानती थीं कि उन के पति पूंजी निवेश करते हैं। लेकिन, बाद में उन्होंने असली बात जान ली । पति के बार-बार के समझाने के बाद वे भी पर्यावरण संरक्षण कार्य में शरीक हुईं।

वास्तव में शुरु में मैं उन का समर्थन नहीं करती थीं। लेकिन, बाद में मैंने सोचा कि यह भी एक अच्छी बात है।पर्यावरण संरक्षण करना हर एक आदमी के लिए बहुत अर्थवान है।

अब इस संगठन के लगभग हजार स्वयं सेवक हैं। उन्होंने बीसियों गतिविधियां भी की हैं, उदाहरण के लिए वे पार्क या जिले में प्रदूषण रोकथाम या कचरे का निपटारा करना।स्वयं सेवकों के शरीर इस शहर में दिख जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण का विचार लोगों में प्रसारित किया जा रहा है।

हर एक गतिविधि का आयोजन करने के लिए पैसे की जरूरत है। मिसाल के लिए, यातायात या खाने पीने के लिए पैसे चाहिंए। स्वयं सेवकों को प्रेरित करने के लिए श्री क्वो व्यन ने यह वचन दिया कि वे हर बार हर एक स्वयं सेवकों को 10 य्वान देंगे। लेकिन, अधिक से अधिक स्वयं सेवक मुफ्त ही स्वयं सेवक बने हैं।

संगठन की स्थापना के केवल आधे साल में स्री क्वो य्वन ने लाखों का खर्च किया। कुछ स्वयं सेवकों ने सुझाव पेश किया कि लोग एक साथ पैसे देकर पर्यावरण संरक्षण काम करें।लेकिन, श्री क्वो व्यन सहमति नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जब तक उन के पास एक भी चीनी य्वान है, वे पर्यावरण संरक्षण कार्य को आगे बढ़ाएंगे।

संगठन की स्थापना करते समय मेरे पास लगभग 3 लाख चीनी य्वान थे। उस समय मैंने सोचा था कि मैं इन पैसों से दो तीन वर्ष के लिए पर्यावरण संरक्षण काम कर सकूंगा।

पैसे की किफायत करने के लिए क्वो व्यन ने अपनी पत्नी के साथ दफ्तर में भी रहना शुरु किया। श्री क्वो व्यन के संगठन के स्वयं सेवकों शिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश की राजधानी उरुमुछी में पर्यावरण संरक्षण के विचार का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। श्री क्वो व्यन को भी 2008 के अप्रेल माह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की युवा लीग की केंद्रीय कमेटी और अखिल चीन युवा लीग द्वारा संयुक्त रूप से चीनी युवा पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार मिला, जिस से वे बहुत प्रसन्न हुए। लेकिन, पेइचिंग में पुरस्कार स्वीकार करने के लिए उन के पास जाने के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं थे। अंत में शिनच्यांग पर्यावरण संरक्षण प्रसार केंद्र की मदद से वे पेइचिंग गये। श्री क्वो य्वन की पत्नी हू च्वन ह्वा के अनुसार,यह पुरस्कार उन के कार्यों की प्रशंसा है। लेकिन, मैं जानती हूं कि वे इस पुरस्कार के लिए ये सब नहीं करते । हम सब आशा करते हैं कि हमारा वातावरण और बेहतर होगा।

हालांकि श्री क्वो य्वन पहले की तरह समृद्ध नहीं रहे, फिर भी उन्होंने कहा कि उन्होंने ज्यादा हासिल किया है। उन्हें लोगों का सम्मान मिला है, यह पैसे द्वारा नहीं खरीद सकते । अब वे अर्थवान कार्य करना चाहते हैं। वे अपने जीवन के प्रति बहुत संतुष्ट हैं।

श्री क्वो य्वन के पास पर्यावरण संरक्षण के लिए दीर्घकालीन कार्यक्रम भी है। उन्होंने हमें बताया कि उन का अगला लक्ष्य है 10 वर्ष में टाकलामागेन रेगिस्तान में एक रेतीली पारिस्थितिकी उद्यान का निर्माण किया जाए। भविष्य की चर्चा में श्री क्वो य्वन ने कहा कि वे और ज्यादा स्वयं सेवकों के साथ और ज्यादा पर्यावरण संरक्षण कार्य करेंगे। वे लोगों की समान शक्ति से सारे समाज पर असर डालना चाहते हैं, ताकि लोग मनुष्य के अस्तित्व के वातावरण पर ध्यान दें।(श्याओयांग)