2008-12-15 18:58:51

चीन विज्ञान तकनीक को सर्वश्रेष्ठ विकास रणनीति के स्थान पर रखेगाः चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ

चीनी विज्ञान तकनीक संघ की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ सम्मेलन 15 तारीख को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने सम्मेलन में कहा कि भावी में चीन विज्ञान तकनीक को सर्वश्रेष्ठ विकास रणनीति के स्थान पर रखेगा और स्वंय नवीन सृजन क्षमता को उन्नत कर अर्थतंत्र व समाज के विकास को शक्तिशाली सहारा देगा।

चीनी विज्ञान तकनीक संघ चीन के चार करोड़ से अधिक विज्ञान तकनीकीकर्ताओं से गठित एक जन समूह संगठन है। चीनी विज्ञान तकनीक संघ के अध्यक्ष हान छी ते ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 50 सालों के विकास के दौर में हमारे संगठन ने 160 से अधिक चीनी सर्वोच्च विज्ञान तकनीक स्तर की प्राकृतिक विज्ञान शास्त्रीय सोसाइटियां कायम की हैं और तीन हजार से अधिक स्थानीय संगठन भी। उन्होने कहा पिछले 50 सालों में चीनी विज्ञान तकनीक संघ की संगठन व्यवस्था दिनोंदिन परिपक्व व स्वस्थ रही है और उसकी जीवन शक्ति भी निरंतर बढ़ती जा रही है, वर्तमान चीनी विज्ञान तकनीक संघ एक पूर्ण विज्ञान शास्त्रों से सुव्यवस्थित व शहरों व ग्रामीण इलाकों में फैला एक संगठन जाल बन गया है, प्रतिभाशाली व्यक्तियों व बलवान देश रणनीति तथा अनवरत विकास रणनीति के मार्ग पर चलते हुए हमारे संगठन ने विज्ञान तकनीक समृद्धि विकास को प्रेरित करने तथा विज्ञान तकनीक को अर्थतंत्र विकास के साथ घनिष्ठ रूप से जोडने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की हैं।

चीनी विज्ञान तकनीक संघ का विस्तार व विकास ने चीनी विज्ञान तकनीक कार्य की तेज विकास को प्रतिबिंबित किया है। इधर के सालों में चीन ने निरंतर विज्ञान तकनीक व्यवस्था के सुधार आगे बढ़ाने, विज्ञान अनुसंधान व तकनीकी विकास व्यवस्था को प्रेरित कर एक पूर्ण विज्ञान क्षेत्र की स्थापना कर राष्ट्रीय महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अमल में लाने में भारी प्रगति प्राप्त की है। इस के साथ चीन ने एक बड़े जत्थे के राष्ट्रीय अर्थतंत्र व सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी व कुजींभूत तकनीकों में विजय भी हासिल की हैं।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान चीन का विज्ञान तकनीकी विकास का पूर्ण स्तर विकासशील देशों के अग्रिम पंक्ति में गिना जाता है, कुछ विज्ञान अनुसंधान क्षेत्रों का स्तर अन्तरराष्ट्रीय समुन्नत तकनीक स्तर तक जा पहुंचा है। श्री हू चिन थाओ ने कहा कि तथ्यों ने साबित कर दिखाया है कि विज्ञान तकनीक कार्य के तेज विकास ने चीन के अर्थतंत्र विकास, सामाजिक प्रगति, जनता के जीवन सुधार के लिए भारी शक्ति प्रदान की है। वर्तमान दुनिया में जिस ने समुन्नत तकनीक हासिल कर ली है, उसने अर्थतंत्र व सामाजिक विकास का अधिकार के साथ समग्र राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा की पहल अधिकार भी हासिल कर ली है। उन्होने कहा एक राष्ट्र, एक जाति यदि उसको विकास में विजय हासिल करनी है, मानव को खुशहाली प्रदान करनी है, तो उसे जरूर स्वंय नवीन सृजन भावना को उजागर करना चाहिए। चीनी विज्ञान तकनीक को सर्वश्रेष्ठ विकास की रणनीति स्थान पर रखेगा और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण विज्ञान तकनीकी परियोजना को सुव्यस्थित कर बखूबी अंजाम देगा, इस के साथ हमें स्वंय नवीन अविष्कार के लिए पूजीं निवेश को प्रगाढ़ कर विज्ञान तकनीकीकर्ताओं की सृजनात्मक भावना व नयी जीवन शक्ति को प्रेरित करना चाहिए।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि हालांकि चीन को अनेक एतिहासिक विज्ञान तकनीकी उपलब्द्धियां प्राप्त तो हुई है, लेकिन चीन की पूर्ण तकनीकी स्तर विश्व के समुन्नत स्तर की बराबरी में अब भी भारी अन्तराल है, कुंजीभूत तकनीक की स्वंय निर्भरता भी नीचे है, उद्योगों की केन्द्रीय प्रतिस्पर्धा शक्ति भी इतनी प्रबल नहीं है व सर्वश्रेष्ठ उच्च कोटि सुयोग्य व्यक्तियों की भी कमी है। श्री हु चिन थाओ ने अन्त में कहा व्यापक विज्ञान तकनीकीकर्ताओं को बुनियादी अनुसंधान व अग्रिण मोर्चे के तकनीकी अनुसंधान का गहन विकास करना चाहिए ताकि हम अपनी शक्ति से कुछ महत्वपूर्ण केन्द्रीय तकनीकों को हासिल कर ले और स्वंय बौद्धिक संपदा अधिकार को अपने हाथ में ले लें। हमें मानव की जरूरत को ध्यान पर रखते हुए जनता के मूल हितों से संबंधित सवालों को हल करने पर बल देना चाहिए, सभी तकनीकीकर्ताओं को प्राण स्वस्थ्य, पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक सुरक्षा आदि क्षेत्रों में अपने अनुसंधान को अधिक सुदृढ़ करना चाहिए, ताकि हमारी तकनीकी सफलताएं जनता के जीवन को खुशहाली प्रदान कर सकें।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040