2008-12-11 10:29:06

5 दिसंबर

आज हमने अपना कार्य फिर एक बार समाप्त करके क्वांगसी प्रांत के प्रसिद्ध शहर कुईलिन का दौरा किया। इस शहर में हम सबसे पहले एक प्रसिद्ध स्थल सेवन स्टार पार्क गए और इस पार्क की विशेषता यह थी कि इसमें थांग राजवंश के समय में प्राकृतिक गुफाओं में बौद्ध धर्म से संबंधित प्रतिमाओं का निर्माण किया गया था। ये अपने आप में एक देखने वाली चीज है। कलाकार द्वारा दर्पण में देखकर अपने द्वारा अपना बनाया गया चित्र बहुत ही सुन्दर था और इसे पत्थर पर खोदकर बनाया गया था। हमने आज पांडा भी देखा। इसके बाद हम एक और स्थान ऐलिफेंट हिल पार्क देखने गए। इस में एक प्राकृतिक चट्टान का रूप एक हाथी की तरह है। रात को हम ने इस शहर का दृश्य मोटर बोट में बैठकर देखा। इस शहर के भव्य आधुनिक पुल, जो कि प्राचीन शैली में बने है को देखकर लगा कि कितना सुन्दर नमूना प्राचीन शैली और आधुनिक तकनीक को मिलाकर पेश किया गया है। मैं इन अदभुत अजूबों को हमेशा याद रखूंगा। यहां पर साफ सुथरी नदियों, सुन्दर साफ सुथरी सड़कों और आधुनिक चीन के युवाओं की प्रगति ने मुझे बहुत प्रभावित किया।
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040