2008-12-11 10:28:10

4 दिसंबर

आज हम अपना कार्य समाप्त करने के बाद शहर लियो चौ के एक प्रसिद्ध स्टोन म्यूजियम में गए। इस संग्रहालय में प्राकृतिक पत्थरों की विशेष कृतियों ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया। चीन के अलग-अलग क्षेत्रों से लाए गए पत्थरों का संग्रह देखने लायक चीज है। पत्थर के इसी संग्रहालय में एक विशेष चीज देखने को मिली। प्लेटों में पत्थरों को सजाकर खाने की तरह रखा गया है। बहुत सारी प्लेटों को मेज पर सजाकर उनमें सब्जियों व फलों के रंग व आकार के पत्थरों को दूर-दूर से इकट्ठा करके रखा गया है। ऐसा लगता है कि जैसे इस मेज पर खाना खाने के लिए तैयार रखा हुआ है। मेरे लिए यह एक विशेष चीज रही। पत्थर संग्रहालय के बाद हम एक ऐतिहासिक लेशन पर्वत व तालाब को देखने के लिए गए। इस पर्वत में एक तालाब चीन के प्रसिद्ध थांग राजवंश के समय का है। इस पार्क में एक प्राचीन मंदिर ल्यू चोंगयेन का पूजा करने के लिए प्रयोग होता है। बहुत पुराना मंदिर है जो कि बौद्ध धर्म को समर्पित है। इस मंदिर के निर्माण व वास्तु कला का इतिहास पुराना है।

 इस पार्क में ही एक थांग राजवंश के समय का पात्र रखा हुआ है जिस के पास आवाज़ लगाने पर कुएं की तरह वापस आवाज टकरा कर आती है। इस जगह पर पूजा करके बलि दी जाती थी और वर्षा के लिए प्रार्थना की जाती थी। पास के एक पुराने मंदिर में पूजा की जाती थी। आज हम ने इस पूरे पर्वत का आनन्द लिया। और शाम का खाना इसी शहर के एक मशहूर रेस्तरां में खाया।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040