2008-12-02 18:24:36

चीन के क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश में अल्पसंख्यक जातीय परंपरागत संस्कृति आगे बढ़ रही है

चीन के क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद पिछले 50 सालों में अल्पसंख्यक जातीय परंपरागत संस्कृति आगे बढ़ रही है और परंपरागत संस्कृति से जुड़े सिलसिलेवार कला वस्तुओं का विकास हो गया है।

अल्पसंख्यक जातीय भाषाओं की सामग्री के अच्छी तरह संकलन, अध्ययन व प्रचार के लिए क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश ने च्वांग भाषा व हान भाषा शब्दकोष, च्वांग भाषा हान भाषा व अंग्रेजी शब्दकोष और क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की अल्पसंख्यक जातीय भाषा शब्दकोष आदि पुस्तकों का संपादन किया। रेडियो स्टेशन व टी. वी. स्टेशन से च्वांग भाषा में न्यूज और विशेष कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं। इस के अलावा, क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश ने जातीय भाषाओं की प्रशिक्षण कक्षाओं के जरिए 600 से ज्यादा अल्पसंख्यक जातियों के गायकों को प्रशिक्षित किया है। इन सब से अल्पसंख्यक जातीय परंपरागत संस्कृति का प्रचार व विकास आगे बढ़ रहा है।

जातीय संस्कृति के अध्ययन में क्वांगसी च्वांग स्वायत्त प्रदेश ने बहुत सी पुस्तकों का प्रकाशन किया और बहुत सी कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया है। (ललिता)