2008-12-01 19:32:51

चीनी युवा महिला वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करने का समारोह

2008 चीनी युवा महिला वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान करने वाला समारोह पहसी दिसम्बर को पेइचिंग में आयोजित हुआ, जिस में समुद्र ,रसायन , चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र से आई पांच युवा महिला वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अखिल चीन महिला संघ की उपाध्यक्ष सुश्री ह्लांग चिंगई ने कहा कि इस पुरस्कार के द्वारा विज्ञान तकनीकी सृजन के लिए श्रेष्ठ महिलाओं की आदर्श मिसाल खड़ी की गयी है ,जिस का व्यापक सामाजिक प्रभाव हुआ है और बड़ी संख्या में महिलाएं विज्ञान तकनीक कार्य में आकर्षित हो गयी हैं ।

चीन में युवा महिला वैज्ञानिकों का पुरस्कार 2004 में कायम हुआ है , वह युनेस्को की विज्ञान में लगी महिला योजना का चीनी रूप है।