भारतीय टी वी स्टेशन की 27 तारीख की रिपोर्ट के अनुसार, मुम्बई में हुए शृंखलाबद्ध आतंकवादी हमलों में 125 व्यक्तियों की मृत्यु हुई और 327 लोगों के घायल होने का समाचार है।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मृतकों में 6 विदेशी और 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। चूंकि घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए, मृतकों की संख्या में वृद्धि होगी। अभी भी कुछ सशस्त्र व्यक्ति ताज महल होटल और ओबराए होटल में छुपे हुए हैं। कई सौ पर्यटक ओबराए होटल में बंद हैं, जिन में दसियों लोग अपहृत किये गये हैं। पुलिसकर्मियों का कार्य अभी भी चल रहा है।(श्याओयांग)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |