2008-11-20 18:20:31

चू हाए नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष प्रदर्शनी ने चीन के नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष विकास के स्तर को दर्शाया है

विश्व के सबसे बड़े पांच प्रदर्शनियों में से एक , चीनी अन्तरराष्ट्रीय नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष प्रदर्शनी, हाल ही में दक्षिण चीन के चू हाए शहर में उद्घाटित हुई। इस बार की प्रदर्शनी में चीनी नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष तकनीक की उपलब्द्धियों को सामूहिक रूप से प्रदर्शित किया गया है, चीनी वायु सेना के सबसे समुन्नत लड़ाकू विमान भी इस प्रदर्शनी में पहली बार दर्शाए गए हैं, सनचओ सात समानव अंतरिक्षयान का एक नमूना भी दर्शकों को प्रदर्शित किया गया है। इस के अलावा, चीन द्वारा स्वंय निर्मित यात्री विमान ने विदेशों के भारी अनुबंध भी हासिल किए हैं, जो वर्तमान उच्च कोटि के बाजारों में प्रवेश हो रहे हैं।

चीनी अन्तरराष्ट्रीय नागरिक उडडयान व अंतिरक्ष प्रदर्शनी यानी चू हाए प्रदर्शनी, चीन सरकार द्वारा आयोजित अन्तरराष्ट्रीय पेशावर नागरिक उडडयान व अंतिरक्ष प्रदर्शनी है, वर्ष 1996 से यह प्रदर्शनी हर दो साल में एक बार आयोजित की जाती है , जबकि इस बार चू हाए नागरिक उडडयान व अंतिरक्ष प्रदर्शनी सबसे बड़े पैमाने वाली एक प्रदर्शनी मानी जाती है, बोइंग, वायु बस आदि करीब 600 से अधिक पेशावर विमान निर्मित उद्योगों ने सामूहिक रूप से इस प्रदर्शनी में भाग लिया, 60 से अधिक किस्मों के समुन्नत विमानों ने इस प्रदर्शनी की विमान उड़ान कला में भी भाग लिया है। हमारे संवाददाता ने ध्यान दिया कि पिछली प्रदर्शनियों की तुलना में इस बार की प्रदर्शनी में बहुत से पेशावर लोगों ने अपनी नजर चीन के समुन्नत नागरिक विमान तकनीक उत्पादों पर डाली है । चीन का सबसे समुन्नत लड़ाकू विमान होने के नाते, च्येन 10 ने आकाश को छूते ही अनेक तेज गति से नीचे उतरने , नीची जमीन पर उड़ान भरने व आकाश में करवट बदलने आदि कठिन कला से लोगों के मन को मुग्ध कर लिया । क्वांगचओ शहर से विशेष तौर पर इस प्रदर्शनी को देखने आए चओ क्वो मंग ने हमें बताया च्येन 10 लड़ाकू विमान ने आकाश पर चढ़ते ही 90 डिग्री की पलटने का जो करतब दिखाया , उस को देखते लोगों ने दातों में उंगली दबा दी, वाकई यह चीन की सैन्य विमान विकास का कमाल है।

श्री सुन वन छुंग इस लड़ाकू विमान के प्रमुख डिजाइनर हैं। उन्होने हमें जानकारी देते हुए कहा कि चीन ने पिछली शताब्दी के 80 वाले दशक से च्येन 10 लड़ाकू विमान निर्मित करना शुरू किया था, इस का सफल विकास चीन के विमान उद्योग के लम्बे अर्से से पूरी कोशिशों से स्वंय डिजाइन व निर्मित तकनीक विकास का एक महत्वपूर्ण सुफल है, यह चीन की सैन्य की प्रतिरक्षा में अपना भारी योगदान करेगी। उन्होने कहा च्येन 10 लड़ाकू विमान के सफल विकास का महत्व उल्लेखनीय है। इस से साबित होता है कि फिलहाल हमने समुन्नत तकनीक वाले विमान के निर्माण में सफलता प्राप्त कर ली है, इस सफलता का कारण यह है कि हमने शुरू से ही अन्तरराष्ट्रीय की समुन्नत तकनीक को अपना लक्ष्य निर्धारित किया है।

चीन की एक नयी पीढ़ी के लड़ाकू विमान होने के नाते, च्येन 10 लड़ाकू विमान ने बहुमत नयी डिजाइन तकनीक, नयी तकनीक कला का प्रयोग किया है। विमान के डिजाइन में च्येन 10 लड़ाकू विमान के पंख पर समग्र समुन्नत तकनीक का प्रयोग किया है, जो खुद को छिपाने व तेल डिब्बे में तेल की मात्रा को बढ़ाने में मददगार सिद्ध हुई है। इस के अलावा, उसके पास विश्व समुन्नत स्तर की उड़ान नियंत्रण व्यवस्था भी है। वर्तमान इस विमान को चीन की वायु सेना में भर्ती कर लिया गया है।

इस बार की प्रदर्शनी में, चीन की सैन्य समुन्नत तकनीक की चमक के अतिरिक्त चीन के अंतरिक्ष तकनीकी प्रयोग उद्योग व अंतरिक्ष सेवा समेत अनेक क्षेत्रों के नवीनतम तकनीकी उत्पादों को भी शानदार से दर्शाया है। इस प्रदर्शनी के तीन प्रदर्शनी हाल में दो हाल को अलग अलग तौर से चीनी नागरिक उडडयान व चीनी अंतरिक्ष हाल का नाम दिया गया है। इन दो हाल में चीन के मशहूर अंतरिक्ष उद्योग ने अपनी उच्च कोटि के उत्पादों को प्रदर्शित किया है। चीनी अंतिरक्ष विज्ञान तकनीक समूह कम्पनी के सूचना प्रवक्ता च्या खे ने हमारे संवाददाता को बताया हमारे उत्पादों में अंतरिक्ष व्यवस्था, मिसाइल हथियार व्यवस्था, अंतरिक्ष तकनीक प्रयोग उद्योग व अंतरिक्ष सेवा उद्योग की अनेक नवीनतम सफल उत्पादें दर्शाए गए हैं। इस बार की प्रदर्शनी में हमने अंतरिक्ष सेवा दल की विचारधारा की पेशकश की है, जिस से राष्ट्रीय अर्थ विकास की जरूरत को पूरा किया जा सके, विशेषकर विपत्ति रोकथाम व बचाव तथा आपात स्थिति में दी जाने वाली राहत ।

श्री च्या खे ने अंतरिक्ष राहत की जो बात कही है वह अंतरिक्ष आपात राहत व्यवस्था का निर्माण करना है, ताकि चीन की मौजूदा एवीएशन निर्देशन, समुद्र, मौसम व पर्यावरण निगरानी आदि उपग्रह संसाधन को एकत्र कर कारगर रूप से विपत्ति से मुकाबला करने की क्षमता को उन्नत किया जा सके।

इस के अतिरिक्त, इस बार के छै दिनों की नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष प्रदर्शनी में चीन के नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष उत्पादों के निर्माताओं ने अनेक देशों के साथ बहुत से तकनीकी सहयोग व खरीददारी समझौते भी संपन्न किए हैं। इन में सबसे उल्लेखनीय चीन के वाणिज्य विमान लिमेटड कम्पनी ने अमरीका के जी इ नागरिक उडडयान समूह को 25 ए आर जे 21 -- 700 माडल के नवीन विमान बेचने का अनुबंध हासिल किया है, जिस की कुल रकम 80 करोड़ अमरीकी डालर होगी। सूत्रों के अनुसार, चीन द्वारा खुद निर्मित उक्त नागिरक यात्री विमान पहली बार यूरोपीय व अमरीकी उच्च कोटि बाजारों में प्रवेश कर रहे हैं। अमरीका के जी इ नागरिक उडडयान समूह के नागिरक उडडयान परियोजना के प्रमुख महा प्रबंधक रोजर ने हमें बताया कि वह इस विमान के बाजार के भविष्य की बिक्री पर बहुत आशावादी है। उन्होने कहा हमारा मानना है कि यह एक बहुत ही सफल विमान माडल है, उसका भविष्य निसंदेह बहुत ही उज्जवल होगा।

चीनी वाणिज्य विमान लिमेटड कम्पनी ने कहा कि ए आर जे 21 – 700 माडल नागरिक विमान इस माह को अपनी पहली उड़ान पूरी कर लेगें, फिर तीसरी उड़ान भरेगें, यदि सभी उड़ान सुगम रही तो हम इसे बाजार के प्रयोग में डाल देगें। वास्तव में ए आर जे 21—700 यात्री विमान को इस लिए इतना ध्यान दिया गया है, इस का कारण यह है कि वो वर्तमान चीन के नागरिक विमान की सबसे उंची स्तर तकनीकी उत्पाद हैं। इस कम्पनी के प्रमुख डिजाइनर उ क्वांग हुए ने जानकारी देते हुए कहा कि योजनानुसार चीन की आशा है कि वर्ष 2020 से पहले खुद निर्मित बड़े आकार वाले यात्री विमान को बाजार के प्रयोग में डाला जा सके। वर्तमान यह कम्पनी पूरी लगन से इस निर्मित कार्य में जुटी हुई है। उन्होने कहा हमने देश के 49 इकाईयों व 300 से अधिक उच्च कोटि के डिजाइनरों व विशेषज्ञों का एक विशेष दल गठित किया है। हम इस साल के अन्त में बड़े विमान के निर्माण की तकनीकी प्रस्ताव सुनिश्त कर लेगें। राष्ट्र द्वारा निर्धारित परियोजना व विशेषज्ञों के विशलेषण के परिणाण के अनुसार, बड़े आकार वाले यात्री विमान में 150 यात्री सीटों का प्रबंधन किया जाएगा।

इस बार की चू हाए नागरिक उडडयान व अंतरिक्ष प्रदर्शनी में हमने यह जानकारी भी हासिल की है कि वर्तमान अनेक उच्च कोटि अंतरिक्ष तकनीकों को तेजी से जनता की सेवा उद्योग में प्रयोग किया जा रहा है। मिसाल के लिए, चीनी अंतरिक्ष विज्ञान तकनीक समूह कम्पनी ने मध्य चीन के हेनान प्रांत के एक कोयला खान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है, जिस में समुन्नत अंतरिक्ष तकनीक से कोयले में साफ तेल व गैस संसाधन को निकालने की तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इस के अलावा, चीनी अंतिरक्ष तकनीक कम्पनी वायु उर्जा, सौलर उर्जा आदि परियोजनाओं में भी अंतरिक्ष तकनीक के प्रयोग में पहल करेगें।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040